जम्मू में ड्रोन हमला नाकाम, सेना ने मार गिराया

X
By - स्वदेश डेस्क |23 July 2021 12:35 PM IST
Reading Time: जम्मू। जम्मू के कानाचक सेक्टर में पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराने की खबर है। ड्रोन को मार गिराने के साथ आईईडी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया की ड्रोन को भारतीय सीमा में आठ किलोमीटर अंदर आया था।
जम्मू जोन के डीजीपी मुकेश सिंह ने बताया पहले भी कोशिश की गई थी कि ड्रोन को मार गिराया जाए लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। इस बार कामयाब हो गए। IED से काफी बड़ा नुकसान हो सकता था। हम उसे रोकने में कामयाब हो गए।उन्होंने बताया की हमने विशेष जानकारी के आधार पर अखनूर के पास टीम तैनात की थी। लगभग 1 बजे, एक ड्रोन का पता चला था। जब इसे पेलोड गिराने के लिए उतारा गया, तो पुलिस टीम ने फायरिंग शुरू कर दी और इसे नीचे गिरा दिया। लगभग 5 किलो वजन का पेलोड लगभग तैयार स्थिति में आईईडी था। इसे चीन और ताइवान के पुर्जों से बनाया गया है।
Next Story