Tech Tips: अब आपको Instagram-YouTube के फालतू नोटिफिकेशन से मिलेगा छुटकारा, जानिए कैसे यहां

X
By - Deepika Pal |23 March 2025 9:31 PM IST
Reading Time: नोटिफिकेशन कुछ जरूरी होते हैं तो कुछ शायद ही कोई काम के हो लेकिन अब आपको इन झंझटों से परेशान नहीं होना होगा। आपको हम कुछ टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
Instagram-YouTube Tips: आप अक्सर इंस्टाग्राम और यूट्यूब तो चलते ही होंगे कभी-कभी ऐसा होता है कि आप मनपसंद कुछ देख रहे हैं या गाना सुन रहे हैं तो उसे दौरान आपको नोटिफिकेशन एक के बाद एक परेशान करते रहते हैं। इसमें नोटिफिकेशन कुछ जरूरी होते हैं तो कुछ शायद ही कोई काम के हो लेकिन अब आपको इन झंझटों से परेशान नहीं होना होगा। आपको हम कुछ टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
जानिए इंस्टाग्राम की नोटिफिकेशन कैसे करें कंट्रोल
आपको बताते चलें कि, इंस्टाग्राम पर भी आपको नोटिफिकेशन मिलते रहते हैं, लेकिन जब आप प्लेटफॉर्म पर अपडेट नहीं होते हैं तो फिर भी आपको नोटिफिकेशन परेशान करते रहते हैं। इसके लिए आप यह खास ट्रिक अपना सकते हैं।
- आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना होगा. सेटिंग में जाने के बाद नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर जाएं।
- यहां पर आपको ऐप नोटिफिकेशन का ऑप्शन शो होगा. ऐप नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब यहां पर आपको जिस-जिस ऐप की नोटिफिकेशन बंद करनी है उस पर क्लिक करें।
- जैसे कि अगर आप इंस्टाग्राम पर क्लिक करेंगे तो आपको हर सेक्शन के नोटिफिकेशन के टॉगल शो होंगे. जिन्हें आप अलाउ कर रखा होगा।
- इसमें डायरेक्ट मैसेज के नोटिफिकेशन, कमेंट, डायरेक्ट रिक्वेस्ट, कमेंट लाइक, पोस्ट, स्टोरी आदि जैसे सभी टॉगल इनेबल होते हैं। जरूरी न हो तो टॉगल को बंद कर सकते हैं।
जानिए यूट्यूब के नोटिफिकेशन को कैसे कर सकते हैं स्टॉप
- इंस्टाग्राम की तरह यूट्यूब पर भी नोटिफिकेशन की बाढ़ आती रहती है इसके लिए टिप्स अपना सकते हैं।
- नोटिफिकेशन सेंटिंग में आपको सभी ऐप्स के सेलेक्टेड नोटिफिकेशन बंद करने का कंट्रोल मिलता है।
- जिसकी मदद से आप केवल उन्हीं नोटिफिकेशन के अपडेट हासिल कर सकते हैं जिनकी जरूरत हो, आप जब चाहें इन टॉगल को फिर से इनेबल कर सकते हैं।
Next Story