Home > Lead Story > देश के नौ राज्यों में पंहुचा बर्ड फ्लू, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी हुई पुष्टि

देश के नौ राज्यों में पंहुचा बर्ड फ्लू, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी हुई पुष्टि

देश के नौ राज्यों में पंहुचा बर्ड फ्लू, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी हुई पुष्टि
X

नईदिल्ली।देश में जारी कोरोना संकट के बीच अब बर्ड फ्लू का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।अब तक नौ राज्य इस फ्लू की चपेट में आ गए है।उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरातके बाद अब दिल्ली और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। इन राज्यों ने पक्षियों की मौत का कारण देश में एवियन इन्फ्लुएंजा बताया है, जिसे सामने भाषा में बर्ड फ्लू कहा जाता है।

देश में बढ़ते बर्ड फ्लू को देखते हुए केंद्रीय पशुपालन, मछली पालन और डेयरी मंत्रालय ने इन सभी राज्यों के लिए एक केंद्रीय टीम का गठन किया है। जोकि बर्ड फ्लू पर निगरानी रखने और उसकी जाँच करने का कार्य कर रही है। इस समस्या से निपटने के लिए कृषि सम्बन्धी संसदीय समिति ने पशु मंत्रालय से पशुओ को टीके लगाने की मांग की है। इस मांग को ध्यान में रखते हुए जल्द बैठक की जायगी।

बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने दिल्ली में पक्षियों की आयात पर रोक लगायी है।गाजीपुर के हॉल सेल पोलट्री बाजार को भी अस्थायी तोर पर बंद किया गया। साथ ही अन्य राज्यों में भी स्थिति खराब होने पर जो चिकिन आयात और निर्यात किये जाते थे। उन पर रोक लगायी गयी है। दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि कौवों और बतखों में की गयी बाकि एवियन फ्लु का कोई मामला सामने नहीं आया है। अब तक जो भी पक्षिओ की मौते हुई है उन सब को बर्ड फ्लू का कारण बताया जा रहा है।




Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top