Home > Lead Story > जन आशीर्वाद यात्रा : गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ग्वालियर, अनुराग ठाकुर राजगढ़ में होंगे शामिल

जन आशीर्वाद यात्रा : गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ग्वालियर, अनुराग ठाकुर राजगढ़ में होंगे शामिल

महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा बालाघाट में शिवराज सिंह होंगे शामिल

जन आशीर्वाद यात्रा : गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ग्वालियर, अनुराग ठाकुर राजगढ़ में होंगे शामिल
X

भोपाल। भाजपा द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में आज (मंगलवार) पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा आज ब्यौहारी के बोडिहा से शुरू होकर पसगढ़ी, टिहकी, बिजहा, करकी, बंधा बाजार, जयसिंह नगर, खन्नौधी, गोपहरू, चुहिरी, रसमोहनी, भठिया, खाम्ही डोल, गिरवा होते हुए जैतपुर पहुंचेगी। यात्रा में वरिष्ठ नेता व सांसद निशिकांत दुबे शामिल होंगे।

बालाघाट में शिवराज सिंह -

महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा बालाघाट के कुम्हारी से प्रारंभ होकर लामटा, परसवाड़ा, बैहर होते हुए मलाजखंड पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। वह जनसभा व रथसभा को संबोधित करेंगे।

इंदौर में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

इंदौर संभाग की यात्रा आज बड़वानी के पानसेमल से प्रारंभ होकर दोंदवाड़ा-मोयदा, मोयदा-खइड़ीखम, खड़ीखम, तलाव, निवाली, वझर, बोराली, पलसूद, चिखल्या, वेदपुरी, हिरकराय, सिलावद होते हुए जुनाझिरा पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल होंगे।

राजग़ढ में अनुराग ठाकुर -

मालवा क्षेत्र की यात्रा ग्राम नांदनी से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा कड़ेली जोड, खाताखेड़ी, छापीहेड़ा, मेहन, झाड़मउ, खेजडिया, काशीखेडी, जीरापुर, धतुरिया, कोडक्या, माचलपुर, बाड़गांव, बागपुरा, पालड़ी, दोबड़ा, खिलजीपुर, बड़बोली होते हुए राजगढ़ पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल होंगे।

ग्वालियर में प्रमोद सावंत -

ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा आज डबरा से प्रारंभ होकर भितरवार, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा होते हुए शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ नेता प्रभात झा एवं दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा शामिल होंगे।

Updated : 12 Sep 2023 8:01 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top