Home > Lead Story > नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में जीता "Gold Medal "

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में जीता "Gold Medal "

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में जीता Gold Medal
X

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। बजरंग पुनिया के कुश्ती में ब्रॉन्ज के बाद नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वे ट्रेक एन्ड फील्ड में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय है। इस पदक में साथ ये ओलंपिक भारत का अब तक सबसे सफल ओलंपिक बन गया है। नीरज ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया और इसका जश्न मनाया


नीरज ने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने पहले प्रयास में 87.03 मीटर और दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका। इसके बाद तीसरे प्रयास में 76.79 मीटर,चौथे और पांचवें प्रयास में फाउल और छटवें प्रयास में 80 मीटर से ज्यादा थ्रो किया।

2008 के बाद मिला गोल्ड


ओलंपिक इतिहास में भारत का ये 10वां गोल्ड मेडल है। भारत ने इससे पहले हॉकी में 8 शूटिंग में 1 गोल्ड मेडल जीता है। भारत को आखिरी गोल्ड मेडल अभिनव बिंद्रा ने 2008 ओलंपिक्स में दिलाया था।उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का गोल्ड अपने नाम किया था।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा - " टोक्यो में इतिहास लिखा गया है! @ नीरज_चोपरा 1 ने आज जो हासिल किया है वह हमेशा के लिए याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई। "

Updated : 12 Oct 2021 10:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top