Home > Lead Story > पंजाब के नए CM पर MeToo का आरोप, महिला आयोग ने मांगा इस्तीफा

पंजाब के नए CM पर MeToo का आरोप, महिला आयोग ने मांगा इस्तीफा

पंजाब के नए CM पर MeToo का आरोप, महिला आयोग ने मांगा इस्तीफा
X

नईदिल्ली। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ लेते ही बवाल शुरू हो गया है। उनके खिलाफ महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ का पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जिसे संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की है।

रेखा शर्मा ने कहा कि एक महिला के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है। यह पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात है। चन्नी महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का आग्रह भी किया।

2018 में लगा आरोप -

रेखा शर्मा ने बताया कि साल 2018 में मी टू आंदोलन के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और अध्यक्ष उन्हें हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई थीं लेकिन कुछ नहीं हुआ।

Updated : 12 Oct 2021 10:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top