Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कहा - 'उन्होंने एक कौम को ही बिकाऊ बता दिया'

दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कहा - 'उन्होंने एक कौम को ही बिकाऊ बता दिया'

दिग्विजय सिंह पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कहा - उन्होंने एक कौम को ही बिकाऊ बता दिया
X

भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर गरीब मुसलमान बच्चों को पैसे देकर पत्थरबाजी कराने का आरोप लगाया था। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाने के चक्कर में एक कौम को ही बिकाऊ बता दिया।

दरअसल, दिग्विजय सिंह का मंगलवार को एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहते नजर आ रहे कि भाजपा गरीब मुसलमान बच्चों को पैसे देकर पत्थरबाजी कराती है। दिग्विजय ने यह भी कहा था कि उनके पास ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि भाजपा के लोग कुछ गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं और वह इन शिकायतों की जांच करवा रहे हैं।

गृह मंत्री मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की नीति के कारण देश की सेना, पुलिस, संविधान और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह अब गरीब मुसलमान लड़कों पर पैसे लेकर पत्थर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक कौम को ही बिकाऊ बता दिया। आपके पास क्या सबूत हैं, उस कौम ने पत्थर फेंके। किसी व्यक्ति के बारे में ऐसा बोलते तो इतनी पीड़ा नही होती, लेकिन रमजान के पवित्र माह में एक कौम को बदनाम करने का उनका यह प्रयास बेहद निंदनीय है।

कांग्रेस डूबता जहाज -

गृह मंत्री मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस को डूबता जहाज बताया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर बहुत योग्य व्यक्ति हैं और कांग्रेस एक डूबता जहाज है। डूबते जहाज की सवारी कोई नहीं करना चाहता।

Updated : 27 April 2022 10:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top