जूनागढ़ में अवैध दरगाह हटाने के नोटिस पर मुस्लिम समुदाय ने पत्थर फेंके, 1 DSP समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जूनागढ़ में अवैध दरगाह हटाने के नोटिस पर मुस्लिम समुदाय ने पत्थर फेंके, 1 DSP समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
X
पुलिस ने 174 आरोपियों, संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जूनागढ़/वेबडेस्क। गुजरात के जूनागढ़ में आज एक अवैध दरगाह को हटाने के नोटिस पर बवाल हो गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मजार के पास जुट गए और नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस छोड़ी और लाठीचार्ज किया। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई और डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अब तक 174 लोगों को हिरासत में लिया गया है।


दरअसल, जूनागढ़ के मजेवडी रोड के पास स्थित दरगाह को हटाने के लिए नगर निगम ने पांच दिन पहले नोटिस दिया था। मुस्लिम समुदाय को दरगाह से संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए कहा थ, वरना ये धार्मिक स्थल तोड़ा जाएगा और इसका खर्च आपको देना होगा। निगम के अधिकारी शुक्रवार शाम यहां नोटिस चस्पा करने पहुंचे थे। उसी समय नोटिस के खिलाफ करीब 600 लोग दरगाह के बाहर एकत्र ही गए। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और पथराव शुरु कर दिया।'


पुलिस ने बताया कि , 'भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिस कर्मी घायल हो गए। एक नागरिक की मौत हो गई। ये मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। एसपी रवि शेट्टी ने बताया,' डीएसपी हितेश को चार टांके लगे हैं तीन सिपाही घायल हुए हैं जबकि 2 पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने रातभर वहां कॉम्बिंग की और 174 आरोपियों, संदिग्धों को हमने हिरासत में लिया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में है और अन्य आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान की जा रही है।

Tags

Next Story