Home > Lead Story > उन्नाव में सुलझी लड़कियों की मर्डर मिस्ट्री, एकतरफा प्रेम में आरोपी ने पिलाया कीटनाशक

उन्नाव में सुलझी लड़कियों की मर्डर मिस्ट्री, एकतरफा प्रेम में आरोपी ने पिलाया कीटनाशक

उन्नाव में सुलझी लड़कियों की मर्डर मिस्ट्री, एकतरफा प्रेम में आरोपी ने पिलाया कीटनाशक
X

उन्नाव। जिले के बबुरहा गांव में संदिग्ध अवस्था में हुई लड़कियों की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पलिस के अनुसार लड़कियों की मौत एकतरफा प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। आरोपी तीनो लड़कियों में से एक से प्रेम करता था। लड़की द्वारा प्रेम से इंकार करने पर पानी में कीटनाशक पलकर दे दिया। जिसे अनजाने में तीनों लड़कियों ने पी लिया और दो की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गांव में ही रहने वाला विनय ऊर्फ लंबू मुख्य आरोपी है। वह तीनों में से एक लड़की से प्रेम करता था। उसने लड़की से उसका मोबाइल नबर मांगा लेकिन लड़की ने देने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्से में आये विनय ने उक्त लड़की को मारने की साजिश रची और लड़की के पानी में कीटनाशक मिला दिया। जिसे पीने से दो लड़कियों की मौत हो गई एवं अन्य एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चिप्स के जरिये पहुंची आरोपी तक -

लड़कियों की मौत की जाँच कर रही फोरेंसिक टीम को मौके से कुछ चिप्स के पैकेट और पानी की बोतल मिली थी। इसी जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची। स्नाइफर डॉग की मदद से पुलिस उस दुकानदार तक पहुंची जहां से लड़कियों ने चिप्स खरीदे थे। उसने बताया की लड़कियों ने घर से खेत जाते समय ये चिप्स खरीदे थे। इसके बाद आसपास और पूछताछ करने पर पता चला की गांव वालों ने दो लड़कों को खेत से भागते हुए देखा था। दोनों लड़कों की तलाश कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार विनय ऊर्फ लंबू मुख्य आरोपी है। दूसरा आरोपी नाबालिग है।

संदिग्ध हालत में मिली थी लड़कियां -

बता दें की बीते बुधवार 17 फरवरी को बबुरहा गांव में खेत में तीन लड़कियां काजल, कोमल और रोशनी बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान काजल और कोमल की मौत हो गई जबकि रोशनी का कानपुर में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़कियों की मौत जहर खाने से होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से फोरेंसिक टीम सभी एंगल से जाँच कर रही थी।

विपक्ष ने मुद्दा बनाने की कोशिश की -

इस घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ था। वही विपक्ष भी इस मामले को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा था। राजनीतिक दबाव और जनाक्रोश के चलते पुलिस ने आज सुबह दोनों लड़कियों का अंतिम संस्कार कराया।

Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top