Home > Lead Story > मुंबई : ग्रिड फेल होने से बिजली आपूर्ति ठप, लोकल ट्रेनों में फंसे लाखों यात्री

मुंबई : ग्रिड फेल होने से बिजली आपूर्ति ठप, लोकल ट्रेनों में फंसे लाखों यात्री

मुंबई : ग्रिड फेल होने से बिजली आपूर्ति ठप, लोकल ट्रेनों में फंसे लाखों यात्री
X

मुंबई। मुंबई के कुछ हिस्सों में पावर कट से लोकल से यात्रा करना वाले लाखों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई सहित अन्य हिस्सों में आज बिजली गुल हो गई। इससे मुंबई लोकल की रफ्तार भी थम सी गई। चर्चगेट से वसई रेलवे स्टेशन के बीच पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें ग्रिड फेल होने के कारण बंद हो गई हैं।

>> टाटा पावर की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, सुबह 10.10 बजे MSETCL के कलावा में एक साथ सबस्टेशन में ट्रिपिंग हुई। खारघर मुंबई ट्रांसमिशन सिस्टम में खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। 3 हाइड्रो इकाइयों और ट्रॉम्बे इकाइयों से सप्लाइ लाने के लिए बहाली का कार्य प्रगति पर है।

>> महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी 400KV कलवा-पडगा एमआईएस सेंटर में रखरखाव का काम कर रही है। राउत ने कहा, "जब मुंबई और ठाणे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को प्रभावित करने का काम चल रहा था, तब तकनीकी गड़बड़ी हुई थी," उन्होंने कहा कि आपूर्ति 45 मिनट में बहाल होने की उम्मीद है।

>> मुंबई में राज्य सरकार द्वारा संचालित BEST, अडानी इलेक्ट्रिसिटी और टाटा पावर सहित कई ऑपरेटर बिजली सप्लाई का काम देखते हैं।

>> सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, मुंबई को बिजली की आपूर्ति करने वाले लाइनों और ट्रांसफार्मर (कलावा-पद्घे और खार्गर आईसीटी) सिस्टम में ट्रिपिंग हुई है। इससे मुंबई और उपनगरों में आपूर्ति प्रभावित हो गई है। एक अधिकारी ने कहा है कि बहाली की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने कहा है कि टाटा पावर की बिजली आपूर्ति में खराबी के कारण शहर में बिजली की आपूर्ति बाधित है।

अधिकारियों का अनुमान है कि 45 मिनट से एक घंटे तक में बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। मुंबई और पड़ोसी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले कलावा में केंद्रीय ग्रिड फेल होने से ऐसी स्थिति बनी है।

Updated : 12 Oct 2020 6:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top