Home > Lead Story > मप्र में जिला पंचायत चुनाव में खिला कमल, 40 पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस 10 पर सिमटी

मप्र में जिला पंचायत चुनाव में खिला कमल, 40 पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस 10 पर सिमटी

मप्र में जिला पंचायत चुनाव में खिला कमल, 40 पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस 10 पर सिमटी
X

भोपाल।मध्यप्रदेश की 52 जिला पंचायतों में से सीधी को छोड़कर शेष 51 जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन शुक्रवार को संपन्न हो गए और परिणाम की घोषणा के बाद जिला सरकार की तस्वीर भी साफ हो गई। इनमें से 40 जिलों में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने हैं, जबकि 10 जिला पंचायतों में कांग्रेस समर्थक और सिवनी में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) का समर्थित उम्मीदवार अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। सीधी का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण यहां चुनाव नहीं हुए।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार हुए जिला पंचायत चुनावों में 41 जिलों में भाजपा समर्थक अध्यक्ष थे। वहीं 10 जिलों में कांग्रेस समर्थक अध्यक्ष थे। इस लिहाज से इस बार भाजपा को एक जिले में नुकसान हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कुछ स्थानों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच हंगामे की स्थिति भी बनी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाला और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया।

इस प्रकार रहा परिणाम -

इंदौर से भाजपा की रीना मालवीय, भोपाल से भाजपा की राम कुंवर गुर्जन, ग्वालियर से भाजपा के दुर्गेश कुंवर सिंह, भिंड से भाजपा की कामना सुनील सिंह, सागर से भाजपा के हीरा सिंह राजपूत, दतिया से भाजपा की इंदिरा धीरू गांधी, जबलपुर से भाजपा के संतोष वरकड़े, उज्जैन से भाजपा की कमला कुंवर, रतलाम से भाजपा की लाला बाई, खंडवा से भाजपा की कंचन तनवे, मुरैना से भाजपा की आरती गुर्जर, छिंदवाड़ा से कांग्रेस के संजय पूनार, नर्मदापुरम से कांग्रेस की राधा बाई पटेल, सीहोर से भाजपा के गोपाल इंजीनियर, बुरहानपुर से भाजपा के गंगाराम मार्को और रीवा से भाजपा की नीता कोल जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

इसी तरह टीकमगढ़ से भाजपा की उमिता सिंह, देवास से कांग्रेस की लीला अटारिया, बैतूल से भाजपा के राजा पवार, शिवपुरी से भाजपा की नेहा यादव, हरदा से भाजपा के गजेन्द्र शाह, बड़वानी से भाजपाके बलवंत पटेल, नीमच से भाजपाके संज्जन सिंह चौहान, अशोकनगर से भाजपा के जगन्नाथ रघुवंशी, बालाघाट से कांग्रेस के सम्राट सरस्वत, पन्ना से भाजपा के मीणा सिंह राजे, राजगढ़ से कांग्रेस के चंदर सिंह सौंधिया, दमोह से कांग्रेस की रंजीता पटेल, अनूपपुर से कांग्रेस की प्रीति सिंह, नरिंहपुर से भाजपा की ज्योति काकोड़िया, सतना से भाजपा के राम खेलावन, मंदसौर से भाजपा की दुर्गा विजय पाटीदार, सिंगरौली से कांग्रेस की सोनम सिंह, धार से भाजपा के सरदार सिंह मेड़ा और खरगोन से भाजपा की अनुबाई तंवर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई।

वहीं, सिवनी से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की मालती डेहरिया, अलीराजपुर से भाजपा की अनीता चौहान, श्योपुर से भाजपा की गुड्डी बाई आदिवासी, मंडला से भाजपा के संजय कुशराम, डिंडौरी से कांग्रेस के रुद्रेश परस्ते, उमरिया से भाजपा की अनुजा पटेल, शहडोल से भाजपा की प्रभा मिश्रा, रायसेन से भाजपा के जसवंत बबलू मीणा, गुना से भाजपा के अरविंद धाकड़, कटनी से भाजपा की सुनीता मेहरा, निवाड़ी से भाजपा की सरोज राय, शाजापुर से भाजपा के हेमराज सिसोदिया, आगरमालवा से भाजपा की मुन्नी बाई, झाबुआ से कांग्रेस की सोनल जसवंत सिंह, विदिशा से भाजपा की गीता रघुवंशी और छतरपुर से भाजपा की विद्यादेवी अग्निहोत्री जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

Updated : 5 Aug 2022 7:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top