Home > Lead Story > मप्र में भाजपा को दो-तिहाई सीटों पर मिला बहुमत, 163 सीटें जीती

मप्र में भाजपा को दो-तिहाई सीटों पर मिला बहुमत, 163 सीटें जीती

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी बधाई

मप्र में भाजपा को दो-तिहाई सीटों पर मिला बहुमत, 163 सीटें जीती
X

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न हुई। वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और राज्य की 230 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ हो गई है, जिसमें भाजपा को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला है। प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 116 है। निर्वाचन आयोग द्वारा रात 11 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 163 सीटें जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस को 66 सीटों पर सफलता मिली है। वहीं, एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई है।

खास बात है कि सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी का भी सुपड़ा साफ हो गया है। ये पार्टियां यहां खाता भी नहीं खोल पाई हैं। भाजपा को कुल 48.55 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 40.40 फीसदी रहा। अन्य दलों का वोट प्रतिशत एक फीसदी से भी कम रहा।

इस बार भाजपा ने प्रदेश में तीन केंद्रीय मंत्रियों और सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था। उनमें से निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सतना से सांसद गणेश सिंह को हार का सामना करना पड़ा। जबकि दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल समेत अन्य सांसद चुनाव जीत गए हैं। हालांकि, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रेम सिंह पटेल, भारत सिंह कुशवाहा, रामखेलावन पटेल समेत राज्य के 12 मंत्री चुनाव हार गए।

विधानसभा अध्यक्ष देवतालाब से भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम 25000 वोटो से चुनाव जीते



हॉट सीट भाजपा कांग्रेस परिणाम
बुधनी शिवराज सिंह चौहान

विक्रम मस्ताल

शिवराज सिंह जीते
छिंदवाड़ा विवेक बंटी

कमलनाथ

कमलनाथ जीते
दिमनी नरेंद्र सिंह तोमर

रवींद्र सिंह तोमर

नरेंद्र सिंह तोमर जीते
इंदौर 1 कैलाश विजयवर्गीय

संजय शुक्ला

कैलाश विजयवर्गीय जीते
लहार

अंबरीश शर्मा

डॉ गोविन्द सिंह

अंबरीश शर्मा जीते

दतिया

नरोत्तम मिश्रा

राजेंद्र भारती

राजेंद्र भारती आगे

नरसिंहपुर

प्रहलाद पटेल

लखन सिंह पटेल

प्रह्लाद पटेल जीते

निवास

फग्गन सिंह कुलस्ते

चैनसिंह वरकड़े

चैनसिंह वरकड़े जीते

सीधी

रीति पाठक

ज्ञान सिंह

रीति पाठक जीती

सतना

गणेश सिंह

सिद्धार्थ कुशवाह

सिद्धार्थ सिंह जीते


जबलपुर पश्चिम

राकेश सिंह

तरुण भनोत

राकेश सिंह जीते

गाड़रवाड़ा

राव उदय प्रताप सिंह

सुनीता पटेल

राव उदय प्रताप सिंह जीते


Updated : 28 Dec 2023 7:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top