Home > Lead Story > ओलंपिक में भारत का खाता खुला, मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता

ओलंपिक में भारत का खाता खुला, मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता

ओलंपिक में भारत का खाता खुला, मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता
X

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में भारत का मेडल का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मैडल जीतकर भारत के पदक तालिका की शुरुआत की।चीन की होउ जिहूई ने 210 किलोग्रम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। इंडोनेशिया की कैंटिका विंडी ने ब्रॉन्ज जीता।

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 202 किलोग्राम वजन उठाया। वहीँ चीन की झिहुई होउ ने कुल 210 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक जीता और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि इंडोनेशिया की विंडी केंटिका आइसा ने कुल 194 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीता। इस शानदार जीत के साथ मीरा बाई भारोत्तोलक में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गई है। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी खेलों में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जब भारोत्तोलन क्षेत्र पहली बार महिलाओं के लिए खोला गया था।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई -

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को पहले दिन ही भारोत्तोलन में रजत पदक दिलाने पर मीराबाई चानू को बधाई दी है। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन की 49 किग्रा वर्ग प्रतियोगिता में देश के लिए पहला रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई! आपकी सफलता दल के सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन करने संकल्प को और दृढ़ करेगी। भावी सफलताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने चीयर फॉर इंडिया हैस टैग के साथ ट्वीट कर कहा, "टोक्यो2020 के लिए एक सुखद शुरुआत के लिए नहीं कहा जा सकता था। भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।

Updated : 12 Oct 2021 10:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top