Home > Lead Story > MCD चुनाव की मतगणना जारी, आप पार्षद ने थामा भाजपा का दामन, लगे गद्दार-गद्दार के नारे

MCD चुनाव की मतगणना जारी, आप पार्षद ने थामा भाजपा का दामन, लगे गद्दार-गद्दार के नारे

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह जमीनी स्तर से काम करने के लिए तैयार है

MCD चुनाव की मतगणना जारी, आप पार्षद ने थामा भाजपा का दामन, लगे गद्दार-गद्दार के नारे
X

नईदिल्ली। दिल्ली के नगर निगम (एमसीडी) की स्थाई समिति के सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब ऑन कैमरा मतगणना चल रही है। पार्षदों को सदन के भीतर मोबाइल लाने की इजाजत नहीं है।चुनाव का बहिष्कार करने वाली कांग्रेस के 8 पार्षद मतदान से दूर रहे लेकिन एक पार्षद ने भाजपा के पक्ष में वोट डालकर सबको चौंका दिया। इससे पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बवाना वार्ड से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद पवन सहरावत ने शुक्रवार सुबह नौ बजे भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।




दिल्ली के पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पवन ने 'आप' का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके बाद जब पवन वोटिंग करने के लिए खड़े हुए तो आप पार्षदों ने गद्दार-गद्दार के नारे लगाएं। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का कहना है कि अभी तो बस शुरुआत है। जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल अन्य पार्षदों का मोहभंग होगा और भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ चलने वाली पार्टी है और जो भी यहां आएंगे उनका पार्टी स्वागत करेगी।

वहीं भाजपा में शामिल हुए पार्षद पवन शेरावत ने कहा कि जब वह चुने गए और पार्टी के और नजदीक आए तब उन्हें आम आदमी पार्टी सरकार में भ्रष्टाचार समेत अन्य कई ऐसी बातों से जानकारी मिली, जिससे उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ने का मन बना लिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह जमीनी स्तर से काम करने के लिए तैयार है। उनका आरोप है कि आप के इशारों पर निगम सदन में हंगामा किया गया।

Updated : 24 Feb 2023 10:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top