Mahindra ने लांच की पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV 400, Tata Nexon EV को देगी टक्कर

Mahindra ने लांच की पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV 400, Tata Nexon EV को देगी टक्कर
X

वेबडेस्क। एसयूवी के लिए पहचानी जाने वाली महिंद्रा कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लांच कर दी है। यह इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 400 है। महिंद्रा की कार पसंद करने वाले ग्राहक लंबे समय से इस एसयूवी का इन्तजार कर रहे थे। महिंद्रा की ये एसयूवी टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी को टक्कर देगी। कंपनी ने इस एसयूवी के दो वेरिएंट XUV 400 EC और XUV 400 EL पेश किए है।

महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की कीमत 15.99 लाख से लेकर 18.99 लाख रुपये एक्स शोरूम तक है। कंपनी का कहना है की ये कीमतें सभी वेरिएंट की पहली 5000 बुकिंग के लिए है। इसके बाद कीमतों में वृद्धि की जाएगी। कंपनी ने बताया की महिंद्रा XUV 400 EL डिलीवरी मार्च 2023 में शुरू होगी। जबकि XUV 400 EC की डिलीवरी दीपावली पर शुरू होगी।

आइए जानते है इस कार के अन्य फीचर्स -



बैटरी क्षमता और माइलेज

XUV 400 EC

Mahindra XUV 400 EC इसका बेस मॉडल है। इस वेरिएंट में 34.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलेगी, जो 150 PS की पावर और 310 Nm का टॉर्क बनाएगी। ये एक चार्ज में 375 किमी की दूरी तय करेगी। इस वेरिएंट में दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें 3.3 kW की कीमत 15.99 लाख रुपये और 7.2 kW की कीमत 16.49 लाख रुपये होगी।

XUV 400 EL

Mahindra XUV 400 EL इस एसयूवी का टॉप मॉडल है। इस वेरिएंट में 39.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 150 PS की शक्ति और 310 Nm टॉर्क जनरेट करेगी। ये एसयूवी एक चार्ज में 456 किमी की दूरी तय करेगी। इसकी कीमत 18.99 लाख रुपये है।

चार्जिंग -

इस एसयूवी की बैटरी 50 मिनट के अंदर 80 प्रतिशत बैटरी चार्ज हो सकती है।

अन्य फीचर्स -

SUV में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 17.78 सेमी टचस्क्रीन, 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील, नए एलईडी टेल लैंप, 6 एयरबैग , रियर-व्यू कैमरा, डिस्क ब्रेक ऑल राउंड, ISOFIX सीटें दी गई है।


Tags

Next Story