Home > Lead Story > संसद में गूंजा महाराष्ट्र संकट, भाजपा सांसदों ने की सरकार भंग करने की मांग

संसद में गूंजा महाराष्ट्र संकट, भाजपा सांसदों ने की सरकार भंग करने की मांग

संसद में गूंजा महाराष्ट्र संकट, भाजपा सांसदों ने की सरकार भंग करने की मांग
X

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी संकट की गूंज संसद तक पहुंच गया। संसद के दोनों सदनों में आज मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त के पत्र को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने दोनों सदनों में महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। राज्यसभा में इस मुद्दे पर हुए हंगामें के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में आज सदन की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि राज्य के गृहमंत्री वसूली कर रहे हैं और ये सारा देश देख रहा है। उनके इतना कहते ही शिवसेना और अन्य विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर भाजपा सदस्यों ने भी राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

उधर, लोकसभा में भाजपा के राकेश सिंह ने इस मसले को उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि एक मुख्यमंत्री ने एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) के पक्ष में प्रेस कांफ्रेंस की और उसी को सौ करोड़ की वसूली का लक्ष्य दिया गया था।

वहीं, महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत रवि राणा ने सवाल उठाया कि आखिर क्या कारण था कि सचिन वजे 16 साल तक निलंबित रहे। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने सहयोगी दल की सिफारिश के बाद भी बहाल नहीं किया और मौजूदा महाविकास अघाड़ी सरकार ने सत्ता में आते ही वजे को बहाल कर दिया। उल्लेखनीय है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिख कर गृह मंत्री अनिल देशमुख की शिकायत की थी। उन्होंने कहा है कि एपीआई अनिल वजे ने उन्हें बताया था कि देशमुख ने उनको सौ करोड़ की वसूली का लक्ष्य दिया था।

Updated : 12 Oct 2021 10:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top