Home > देश > साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, सूतक काल शुरू, जानिए आपके शहर में कब देगा दिखाई

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, सूतक काल शुरू, जानिए आपके शहर में कब देगा दिखाई

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, सूतक काल शुरू, जानिए आपके शहर में कब देगा दिखाई
X

नईदिल्ली। देश में आज मंगलवार साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत में सभी स्थानों से दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 18 मिनट तक दृश्यमान होगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सुबह 8 बजे से सूतक काल शुरू हो गया है, जोकि शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2.39 बजे पर शुरू होकर 6.19 बजे खत्म होगा। देश में पूर्ण चंद्रग्रहण 3.46 बजे से देखा जाएगा, जो शाम 5.12 बजे तक देखा जा सकेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार ग्रहण की पूर्णावस्था एवं आंशिक अवस्था दोनों ही का अंत देश के पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा। देश के बाकी हिस्सों से आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा। देश के पूर्वोत्तर शहर कोलकाता एवं गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय ग्रहण के प्रारंभिक समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 20 मिनट की होगी जबकि चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 27 मिनट की होगी। गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 38 मिनट की होगी जबकि वहां चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी।

इन शहरों में दिखेगा ग्रहण -

अन्य शहरों दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई एवं बेंगलुरु में पूर्णावस्था के अंत के उपरांत चंद्रोदय होगा एवं उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा तथा उपर्युक्त शहरों में चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि क्रमश: 50 मिनट, 18 मिनट, 40 मिनट एवं 29 मिनट तक की होगी। ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा।उल्लेखनीय है कि भारत में दिखाई देना वाला अगला चंद्र ग्रहण अगले साल 28 अक्टूबर को लगेगा जो कि आंशिक होगा । भारत में पिछला चंद्र ग्रहण 19 नवम्बर, 2021 को लगा था, जो आंशिक चंद्र ग्रहण था।

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण -

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन पृथ्वी के सूर्य एवं चंद्रमा के बीच में आने पर घटित होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा पूर्णतया पृथ्वी की छाया से ढक जाता है।

भूलकर भी ना करें ये..काम -

  • ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श न करें।
  • पूजा-पाठ न करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान ना करें भोजन
  • सोने से बचें
  • गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें।
  • गर्भवती महिलाएं चाकू, छुरी, कैंची जैसी नुकीली चीजों का प्रयोग न करें.

Updated : 12 Nov 2022 7:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top