Home > Lead Story > आज लगेगा वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में दिखाई नहीं देगा

आज लगेगा वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में दिखाई नहीं देगा

आज रात्रि 8:44 से आरंभ होगा ग्रहण

आज लगेगा वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में दिखाई नहीं देगा
X

ग्वालियर/वेब डेस्क। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई शुक्रवार को लगने जा रहा है। यह ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार वैशाख बुद्ध पूर्णिमा पर वर्ष 2023 का दूसरा और वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह 15 दिनों के अंतराल पर दूसरा ग्रहण होगा। बीते 20 अप्रैल को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगा था और आज शुक्रवार को वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब-जब सूर्य व चंद्र ग्रहण लगता है तो उसका प्रभाव मनुष्य के साथ देश दुनिया पर भी पड़ता है। यह ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है। वही इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दिन चतुर ग्रही योग भी बन रहा है। इस तरह का योग 12 वर्षों के बाद बनने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, बुध, गुरु और राहु ये चारों ग्रह मेष राशि में मौजूद रहेंगे।

आज रात्रि 8:44 से आरंभ होगा ग्रहण:-

ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार रात्रि 8:44 से यह ग्रहण आरंभ होगा और रात्रि 1:01 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण 4 घंटे 18 मिनट की अवधि का होगा। ग्रहण का मध्यकाल रात 10:52 होगा। चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश हिस्से ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत अटलांटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण इसका सूतक काल एवं धार्मिक मान्यता नहीं रहेंगी।


Updated : 18 May 2023 9:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top