Home > Lead Story > Lok Sabha Elections 2024 Sixth Phase Voting : 8 राज्यों की 58 सीट पर मतदान, कतारों में लगे वोटर्स

Lok Sabha Elections 2024 Sixth Phase Voting : 8 राज्यों की 58 सीट पर मतदान, कतारों में लगे वोटर्स

Lok Sabha Elections 2024 Sixth Phase Voting : 889 उम्मीदवार मैदान में हैं इनमें से 797 पुरुष और 92 महिलाएं हैं।

Lok Sabha Elections 2024 Sixth Phase Voting : 8 राज्यों की 58 सीट पर मतदान, कतारों में लगे वोटर्स
X

Lok Sabha Elections 2024 Sixth Phase Voting 

Lok Sabha Elections 2024 Sixth Phase Voting : दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठें चरण की वोटिंग शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। छठवें चरण में 8 राज्यों की 58 सीट पर मतदान किया जाए रहा है। जम्मू कश्मीर की अंनतनाग - राजौरी सीट पर भी मतदान किया जा रहा है। पहले यहां पांचवें चरण में मतदान होने वाला था। मतदान के छठवें चरण में 3 केंद्रीय मंत्री और 3 पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में हैं।

छठवें चरण में 889 उम्मीदवार मैदान में हैं इनमें से 797 पुरुष और 92 महिलाएं हैं। छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, दिल्ली की 7, ओडिशा की 6, झारखण्ड की 4 जम्मू कश्मीर की 1 सीट पर मतदान किया जा रहा है।

बता दें कि, शनिवार से ही देश भर में नौतपा शुरू हो गया है। इसके चलते सुबह से ही लोग मतदान के लिए कतारों में खड़े नजर आए। मौसम विभाग द्वारा कई जगह पर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तेज गर्मी का प्रभाव मतदान प्रतिशत पर भी पड़ सकता है।

ये हैं अहम उम्मीदवार :

छठवें चरण में तीन केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत मतदाता ईवीएम में दर्ज करेंगे। इन केंद्रीय मंत्रियों में धर्मेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर शामिल हैं। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल भी मैदान में हैं। इनके आलावा संबित पात्रा, नवीन जिंदल, मेनका गांधी, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, कन्हैया कुमार, राज बब्बर और निरहुआ की सीट पर भी मतदान किया जा रहा है।

बता दें कि, अब तक पांच चरण में 429 सीट पर मतदान किया जा चुका है। भीषण गर्मी का प्रभाव इस बार मतदान प्रतिशत पर भी देखने को मिला है। चुनाव आयोग का कहना है कि, पोलिंग बूथ पर वोटर्स और मतदाता अधिकारियों के पीने के पानी, इमरजेंसी स्वास्थ सुविधा की व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री ने की वोट करने की अपील :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।'

Updated : 25 May 2024 2:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top