Home > Lead Story > मेयर का ऐलान, मुंबई में लगेगा लॉकडाउन, 24 घण्टों में निकले 20 हजार से अधिक मरीज

मेयर का ऐलान, मुंबई में लगेगा लॉकडाउन, 24 घण्टों में निकले 20 हजार से अधिक मरीज

मेयर का ऐलान, मुंबई में लगेगा लॉकडाउन, 24 घण्टों में निकले 20 हजार से अधिक मरीज
X

मुंबई। मुंबई में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर शहर में मिनी लॉकडाउन लगाया जाएगा। मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस संबंध में आज शाम तक निर्णय लेने वाले हैं।

किशोरी पेडणेकर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि मुंबई में 4 गुना तेजी से कोरोना संक्रमित बढ़ रहे हैं। साथ ही इस समय मुंबई में 57 ओमिक्रोन संक्रमितों का भी इलाज जारी है। मुंबई में कोरोना संक्रमितों की जांच तेज कर दी गई है। शहर में कोरोना संक्रमित मिलने पर लोगों को 7 दिनों तक क्वारंटीन किया जा रहा है और क्षेत्र को प्रतिबंधित किया जा रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमितों बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए भीड़ रोकना आवश्यक है।

किशोरी पेडणेकर ने कहा कि लोकल ट्रेन व बसों में लोगों की भीड़ नहीं रुक रही है। इसी तरह वीकेंड में लोग चौपाटी व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ लगा रहे हैं। मुंबई नगर निगम भीड़ रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाने का विचार कर रही है। इसके साथ ही दुकानों के समय में परिवर्तन का भी विचार किया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मंजूरी मिलने के बाद आज शाम तक मुंबई में मिनी लॉकडाउन की नियमावली जारी की जाएगी।

Updated : 11 Jan 2022 5:39 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश वेब डेस्क

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Share it
Top