Home > Lead Story > देश के कई राज्यों में कोरोना कर्फ्यू, दिल्ली में शुरू हुआ वीकेंड लॉकडाउन

देश के कई राज्यों में कोरोना कर्फ्यू, दिल्ली में शुरू हुआ वीकेंड लॉकडाउन

देश के कई राज्यों में कोरोना कर्फ्यू, दिल्ली में शुरू हुआ वीकेंड लॉकडाउन
X

नईदिल्ली। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही 79.10 फीसद नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन दो राज्यों के अलावा इनमें दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और बंगाल शामिल हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 61,695, उत्तर प्रदेश में 22,339 और दिल्ली में 19,486 मामले सामने आये हैं। वैसे इन राज्यों के साथ ही तेलंगाना, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में भी नए मामले बढ़ रहे हैं।

दिल्ली में शुरू हुआ लॉकडाउन -

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। सोमवार सुबह पांच बजे तक दिल्लीवालों पर बंदिशें लागू रहेंगी। इस बीच जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा बाकी पूरी दिल्ली अपने घरों में कैद होगी। कोरोना ने दिल्ली में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,486 नए केस सामने आए। इसके अलावा 141 लोगों की मौत हो गई। हालांकि कर्फ्यू में सभी जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी।सब्जी फल दूध या खाने-पीने के दूसरे सामानों की आवाजाही पर किसी तरीके की कोई रोक नहीं है, दवा की दुकानें भी नियमित रूप से खुलेंगी।

'वीकेंड कर्फ्यू' की शुरुआत होने से एक घंटे पहले ही दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह बैरीकेडिंग कर दी। रात 12 बजे के बाद दिल्ली की सड़कें सूनी हो गईं। पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाती हुईं 'वीकेंड कर्फ्यू' को पूरी तरह लागू करवाने के लिए सड़कों पर निकल पड़ीं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने दिल्ली के लोगों से आग्रह किया है कि जब तक जरूरी ना हो इन दोनों दिनों घर से ना निकले। हालांकि दिल्ली मेट्रो, बस, ऑटो, टैक्सी जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं अपने तय समय के हिसाब से चल सकेंगी लेकिन उनमें केवल उन्हें ही आने-जाने की की अनुमति होगी, जिन्हें नाइट कर्फ्यू के दौरान छूट मिली हो। अगर किसी को बेहद जरूरी काम से बाहर निकलना हुआ तो वह ई-पास बनवा सकता है। बगैर ई-पास के मेट्रो व बस पर कोई सवारी नहीं कर सकेगा।

महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन -

महाराष्ट्र में पहले नाइट कर्फ्यू, फिर वीकेंड लॉकडाउन और अब मिनी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को आए रिकॉर्ड करीब 64 हजार केस और करीब 400 लोगों की मौत के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने संकेत दिया है कि यदि स्थिति नहीं बदली तो आने वाले दिनों में मिनी लॉकडाउन पिछले साल की तरह पूर्ण लॉकडाउन में बदल सकता है। महाराष्ट्र में 1 मई सुबह 7 बजे तक धारा 144 और कई तरह की पाबंदियां लागू हैं।

उत्तरप्रदेश में रविवार लॉकडाउन -

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता नजर आ रहा है। मरीजों की संख्या और कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की गई है।लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2,000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में नाइट कर्फ्यू अब रात को 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू होगा। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ भी सरकार अब सख्ती दिखाएगी। योगी ने निर्देश दिए हैं कि पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 1000 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर दस गुने जुर्माने की वसूली होगी। मतलब दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने वाले शख्स को 10,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

मप्र में संडे लॉकडाउन -

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी शहरों में रविवार को लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। सभी सरकारी दफ्तर अगले 3 महीने तक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खुलेंगे। इनकी टाइमिंग सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगी। शनिवार और रविवार को दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों अगले आदेश तक रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। छिंदवाड़ा में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top