Home > Lead Story > दिल्ली में 6 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, सीएम ने कहा - हमारा हेल्थ सिस्टम चरमराया

दिल्ली में 6 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, सीएम ने कहा - हमारा हेल्थ सिस्टम चरमराया

दिल्ली में 6 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, सीएम ने कहा - हमारा हेल्थ सिस्टम चरमराया
X

नईदिल्ली। कोरोना महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राजधानी दिल्ली में अगले एक हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर आज रात 10 बजे से आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ एक बैठक कर यह निर्णय लिया है। केजरीवाल ने कई कड़े नियमों का एलान किया। प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की चौथी वेब आई है। 25 हजार केस आए हैं। इससे हमारा हेल्थ सिस्टम तनाव में है।

उन्होंने कहा ·दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। आने जाने में इतना समय खराब हो जाएगा। सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। यह निर्णय हमने मुश्किल से लिया है। इन 6 दिनों के लॉकडाउन में हम दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेंगे। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है। हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं। हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ज्यादा तनाव में है। किसी भी व्यवस्था की अपनी सीमाएं हैं। हम केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं। इस लॉकडाउन में हम दवाईयां और ऑक्सीजन की व्यवस्था करेंगे। सभी से गुजारिश है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। इस दौरान घर से बाहर न निकलें

ये रहेंगी पाबंदियां -

शादियों पर कोई रोक नहीं, लेकिन कर्फ्यू पास लेना होगा।

प्रत्येक क्षेत्र में प्रति दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार लगेगा।

सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए स्कूलों के अंदर बाजार खोले जाएंगे।

शॉपिंग मॉल, स्पा, ऑडिटोरियम और जिम बंद रहेंगे।

सिनेमा हॉल 30% क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में रविवार को 25,462 नए कोरोना मरीज सामने आए थे, जबकि 161 मरीजों की मौत हो गई थी। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 29.74 प्रतिशत तक पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहता है कि पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत के ऊपर चला जाना चिंता की बात है।

Updated : 12 Oct 2021 10:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top