Home > Lead Story > नागपुर के बाद अकोला में भी लगा लॉकडाउन, पुणे में घोषित हुआ नाईट कर्फ्यू

नागपुर के बाद अकोला में भी लगा लॉकडाउन, पुणे में घोषित हुआ नाईट कर्फ्यू

नागपुर के बाद अकोला में भी लगा लॉकडाउन, पुणे में घोषित हुआ नाईट कर्फ्यू
X

नईदिल्ली। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर के बाद अकोला में भी लॉकडाउन घोषित कर दिया है। ये लॉकडाउन आज रात 8 बजे से 15 मार्च की सुबह तक लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं में छूट रहेगी।

इसके साथ ही पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू घोषित किया गया है। 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा होटल और बार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।

बता दें की देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसमें महाराष्ट्र और केरल समेत छह राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 23 हजार से अधिक मरीज सामने आये है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 14,000 से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए। वहीं केरल में 2,133 मामले दर्ज किए गए। वहीं पंजाब में एक हजार से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। देश में मौजूदा समय में कोरोना के जितने मामले हैं तो उनमें से 71.69 फीसदी मामले महाराष्ट्र और केरल से ही हैं











Updated : 12 Oct 2021 10:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top