Home > Lead Story > योगी आदित्यनाथ ने जनता को कहा धन्यवाद, गोरखनाथ मंदिर में समर्थकों ने खेली फूलों की होली

योगी आदित्यनाथ ने जनता को कहा धन्यवाद, गोरखनाथ मंदिर में समर्थकों ने खेली फूलों की होली

  • योगी की गोरखपुर सीट पर 1 लाख वोटों से जीत
  • कैराना में भाजपा हारी
  • स्वामी प्रसाद मौर्य हारे

योगी आदित्यनाथ ने जनता को कहा धन्यवाद, गोरखनाथ मंदिर में समर्थकों ने खेली फूलों की होली
X

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। शुरु से ही आगे चल रही भाजपा अपनी बढ़त लगातार बनाए हुए है। चार बजे तक के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आकड़ा छूते हुए 268 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, सपा 130 सीटों पर, बसपा 2 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे चल रही है। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी अंतर से जीत दर्ज कर ली। भाजपा की जीत पर उन्होंने प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जीत के लिये जनता का धन्यवाद करता हूं।

जीत के बाद जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास को और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है। लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्होंने कहा कि यह जीत हमें जिम्मेदारी का भी संदेश देता है। हमें जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य को करना है।योगी ने आगे कहा कि हमें दुनिया के लोकप्रिय नेता और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ना है। इस दौरान उन्होंने शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिये चुनाव आयोग का भी धन्यवाद किया।गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। गोरखपुर मंडल के महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया जिलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है।


शहर में जश्न का माहौल -

गोरखपुर में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जिला भाजपा कार्यालय, मतगणना स्थल गोरखपुर विश्वविद्यालय व गोरखनाथ मंदिर सहित शहर के अन्य स्थानों पर लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह विकास की जीत है। सबका साथ सबका विकास की जीत है।

गोरखनाथ मंदिर में समर्थकों ने खेली फूलों की होली-

गोरखनाथ मंदिर में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक नारे लगा रहे हैं और फूलों व गुलाल की होली खेली जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

बुलडोजर की सवारी -


देवरिया जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर भी भाजपा जीत की ओर अग्रसर है। खुशी से झूम रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी के नारे लगाए और बुलडोजर पर सवार होकर देवरिया शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर घूमे।

बलिया में बढ़त -

बलिया नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने सपा के नारद राय पर बड़ी बढ़त बना ली है। उन्होंने उन्नीसवें चक्र की मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के नारद राय पर 18,304 मतों से बढ़त बनाई है।

कानपुर की आठों सीटों पर भाजपा आगे -

भारतीय जनता पार्टी के आठ उम्मीदवारों ने ईवीएम मशीनों की मतगणना को बरकार रखा और आगे बने रहे हैं। इनमें महाराजपुर सीट से मंत्री सतीश महाना, गोविन्द नगर से सुरेन्द्र मैथानी, बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा, बिल्हौर से राहुल बच्चा सोनकर, कल्याणपुर की सीट पर मंत्री नीलिमा कटियार, आर्य नगर में सुरेश अवस्थी, किदवई नगर में महेश त्रिवेदी, गठबंधन की सीट घाटमपुर में अपना दल की सरोज कुरील 12 राउंड की गिनती में आगे बने हुए हैं। जबकि सपा उम्मीदवार इरफान सोलंकी सीसामऊ सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सलिल विश्नोई पर लम्बी बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं कैंट में सपा के हसन रूमी ने भी भाजपा के रघुनंदन सिंह भदौरिया पर बढ़त बना रखी हैं।

स्वामी प्रसाद और अजय कुमार पिछड़े -

हॉट सीट फाजिलनगर में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर में 27 हजार वोटों से पीछे हैं। वहां भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को अलविदा कह सपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की प्रतिष्ठा दांव पर है। छह चरण की मतगणना में फाजिलनगर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा को 23969, सपा के स्वामी प्रसाद को 12790 और बसपा के इलियास अंसारी को 7854 वोट मिले हैं। जबकि तमकुहीराज में भाजपा के डा. असीम कुमार को 25075, सपा के उदय नारायण गुप्ता को 9950 और कांग्रेस के अजय लल्लू को 6612 वोट मिले हैं। ।

काशी क्षेत्र में कड़ी टक्कर -

काशी क्षेत्र के कुछ जिलों में जहां पिछड़ रही है, वहीं कई जिलों में पिछड़ने के बाद चौथे और पांचवे चक्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं । जनपद चंदौली के मुगलसराय,सैयदराजा में पिछड़ने के बाद अब बढ़त की ओर है। चकिया में शुरू से ही बढ़त बनाये हुए है। मुगलसराय में भाजपा को 43762,सपा को 38996 चकिया में भाजपा को 14736,सपा को 11427,सैयदराजा में 15 राउंड के बाद भाजपा 43713,सपा को 42126 मत मिला था।

इसी तरह जौनपुर में भाजपा पिछड़ रही है। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में धनंजय सिंह आगे है। मुगराबादशाहपुर में सपा के पंकज पटेल,जौनपुर में सपा के अरशद खान,केराकत से सपा के तूफानी सरोज,जफराबाद से सपा गठबंधन के जगदीश नारायण राय, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा के अजय शंकर दुबे आगे चल रहे है। शाहगंज विधानसभा से भाजपा गठबंधन के रमेश सिंह आगे चल रहे है। गाजीपुर के सात सीटों में मुहम्मदाबाद से सपा के सुहैब अंसारी 26753,जखनियां सुरक्षित से सपा - वेदी,जमानिया से सपा के ओमप्रकाश सिंह,जहूराबाद से ओमप्रकाश राजभर सुभासपा,जंगीपुर विधानसभा से सपा के वीरेंन्द्र,सैदपुर विधानसभा से सपा के अंकित आगे चल रहे हैं।

उपमुख़्यमंत्री केशव मौर्या पीछे

अपनी पुरानी सीट सिराथू सीट से उपमुख़्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (भाजपा) चुनाव हार गए। यहां से सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल की जीत हो गई है।




Updated : 15 March 2022 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top