Home > Lead Story > लोकसभा से इस्तीफा देंगे भगवंत मान, भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

लोकसभा से इस्तीफा देंगे भगवंत मान, भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

  • भगवंत मान लेंगे इस्तीफा
  • पंजाब में अमरिंदर, सुखबीर बादल, मजीठिया कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू चुनाव हारे
  • मुख्यमंत्री चन्नी दोनों सीटों पर चुनाव हारे
  • चन्नी कैबिनेट बैठक में देंगे इस्तीफा

लोकसभा से इस्तीफा देंगे भगवंत मान, भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
X

चंडीगढ़। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। पंजाब में नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ लग रही है। इस रुझान में अब बदलाव की बहुत कम संभावना है।आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान 45 हजार मतों से चुनाव जीत गए है। वहीँ मुख्यमंत्री चन्नी दोनों विधानसभा सीटों पर चुनाव हार गए है। उन्होंने शाम को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। माना जा रहा ही की वह इस बैठक में इस्तीफा दे सकते है।

पंजाब में मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान अब संगरूर लोकसभा से इस्तीफा देंगे। ऐसे में छह माह के भीतर संगरूर में लोकसभा उप चुनाव होने तय हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की राजनीति में वर्ष 2014 में कदम रखा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में आप के चार सांसद चुनाव जीते, लेकिन उनमें से तीन सांसदों ने पार्टी से दूरी बना ली। केवल भगवंत मान ही ऐसे थे जो विपरीत स्थिति में भी पार्टी के साथ जुड़े रहे।


चुनाव आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में इस समय आप 90, कांग्रेस 12, अकाली दल 08 व सात सीटों पर अन्य लीड कर रहे हैं। पंजाब में अब तक के रुझान के मुताबिक कई बड़े दिग्गज नेता हार गए हैं। पंजाब की राजनीति में बाबा बोहड़ के नाम से मशहूर प्रकाश सिंह बादल आप उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।


दिग्गज चुनाव हारे -

पंजाब में कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट पर 5 हजार वोटों से हार गए है। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भदोर सीट से हार गए हैं और एक सीट पर पीछे चल रहे है। वहीँ पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल, मजीठिया भी चुनाव हार गए है।

मुख्यमंत्री ने बुलाई कैबिनेट बैठक -

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के संकेत मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में चन्नी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

इस्तीफा देंगे -

गुरुवार को विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान में राज्य में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के संकेत के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक के चन्नी पंजाब सिविल सचिवालय से सीधे राजभवन जाएंगे और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद पंजाब में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Updated : 15 March 2022 10:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top