Home > Lead Story > खुशखबरी: टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में हैं सबसे ज्यादा तेंदुआ, कुल 3421 संख्या, देश में टॉप पर

खुशखबरी: टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में हैं सबसे ज्यादा तेंदुआ, कुल 3421 संख्या, देश में टॉप पर

खुशखबरी: टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में हैं सबसे ज्यादा तेंदुआ, कुल 3421  संख्या, देश में टॉप पर
X

भोपाल/नईदिल्ली। प्रदेश के वन्यजीव प्रेमियों के लिए बीतता हुआ साल एक और खुशखबरी देकर जा रहा है। टाइगर स्टेट के बाद अब मध्यप्रदेश को लेपर्ड स्टेट का खिताब भी हासिल हो गया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में वर्ष 2018 की लेपर्ड गणना की रिपोर्ट जारी की, जिसमें मध्यप्रदेश 3400 लेपर्ड के साथ टॉप पर रहा है।

देश में 12,852 तेंदुए, पिछले चार साल में हुई 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी


वर्ष 2018 की बाघों की गणना के साथ तेंदुओं की गणना भी की गई थी। टाइगर एस्टीमेशन की रिपोर्ट तो जारी कर दी गई थी, लेकिन तेंदुओं से संबंधित रिपोर्ट को रोक लिया गया था। इसी रिपोर्ट को सोमवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 3421 तेंदुओं की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं और मध्यप्रदेश टॉप पर रहा है। सूची में 1785 तेंदुओं के साथ कर्नाटका दूसरे नंबर पर रहा है। वहीं, 1690 तेंदुओं के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा है। इस रिपोर्ट में देश में कुल 12852 तेंदुओं की मौजूदगी की बात कही गई है, जिनमें से लगभग 25 फीसदी मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं।

देश में तेंदुए की संख्या में 60 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। साल 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 12,852 तेंदुए हैं, जबकि साल 2014 में यह संख्या 7910 तेंदुए थे।

Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top