Home > Lead Story > पंचतत्व में विलीन हुई लता दीदी, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पंचतत्व में विलीन हुई लता दीदी, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पंचतत्व में विलीन हुई लता दीदी, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
X

मुंबई। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके आवास प्रभु कुंज पर मुंबई पुलिस की टीम ने सलामी दी। इस मौके पर सैन्य अफसर भी मौजूद रहे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ता मंगेशकर के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और अंत्येष्टि में शामिल हुये।

लता मंगेशकर का आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 28 दिन की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहां से उनका शव उनके आवास पेडर रोड स्थित प्रभु कुंज में लाया गया। प्रभु कुंज में अमिताभ बच्चन, शत्रुघन सिन्हा, सायरा बानो, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, जावेद अख्तर, रश्मि उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे ,अजय-अतुल सहित हर क्षेत्र के लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

प्रधानमंत्री ने रविवार सुबह उनके निधन के बाद अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर मुंबई जाने का फैसला किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने उनके आगमन के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी। मुंबई के शिवाजी पार्क में भारत रत्न लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत सभी राजनेता और अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद हैं।

Updated : 11 Feb 2022 7:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top