Weight Loss: जानिए कैसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटाया वजन, युवाओं से साझा किया डाइट प्लान

Amit Shah : दुनिया भर मोटापे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए हर कोई प्रयास कर रहे है। इस बीच ही आज विश्व लिवर डे के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा अमित शाह ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी डाइट बदली, नींद के घंटे बढ़ाए और रोजाना एक्सरसाइज की।
बिना इंसुलिन के है हेल्दी
आपको बताते चलें कि, गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के एक कार्यक्रम अपनी वेट लॉस जर्नी के दौर के बारे बताया है। 2020 से गृहमंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, वे अपने शरीर के लिए दो घंटे एक्सरसाइज करें और अपने दिमाग के लिए 6 घंटे सोएं। यह बात वह अपने अनुभव के आधार पर कह रहे हैं, इसलिए यह बहुत उपयोगी होगा। गृह मंत्री ने कहा कि सही मात्रा में नींद, पानी, डाइट, और नियमित एक्सरसाइज से उन्हें बहुत फायदा मिला।
तेल का कम सेवन करने की दी सलाह
आपको बताते चलें कि, मोटापा की समस्या में कैसे डाइट, एक्सरसाइज और नींद से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। उनका संदेश है कि हर कोई स्वस्थ जीवनशैली अपना सकता है। इसके अलावा डाइट प्लान में भी बदलाव की बात कही हैं। तेल का सेवन कम करने जैसे छोटे कदम भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए, मोटापे के बारे में जागरूकता बढ़ाकर एक स्वस्थ भारत बनाएं।
