Home > Lead Story > तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर मचा बवाल, दिल्ली में पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज

तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर मचा बवाल, दिल्ली में पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज

तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर मचा बवाल, दिल्ली में पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज
X

नईदिल्ली। पंजाब पुलिस ने दिल्ली बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिमी जिले के एडिशनल डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दी है। बग्गा के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने बग्गा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में मोहाली में केस दर्ज किया है। उन्हें आज मोहाली कोर्ट ने पेश करने के लिए दिल्ली से मोहाली ले जाया जा रहा था। उसी समय पंजाब पुलिस के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया। दिल्ली पुलिस के ही निर्देश पर हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस कीगाडी को रोक लिया।

बबग्गा ने अपने ट्विटर पर मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए एक ट्वीट किया था- "अरविंद केजरीवाल अगर तुम्हें लगता है कि झूठे केस से डरा लोगे तो ये तुम्हारी गलतफहमी है, जितनी ताकत हैं न उतने केस दर्ज करो, फिर भी तुम्हारी पोल इसी तरीके से खोलता रहूंगा।" केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के आरोप में बग्गा गिरफ्तार किए गए हैं।

ये है मामला -

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मोहाली पुलिस ने तेजिंदर के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ 153-ए (धर्म, जाति, स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ट प्रकाशित या प्रसारित करना) और 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने आज सुबह करीब सात बजे भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया है।

Updated : 6 May 2022 7:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top