Home > Lead Story > कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, कहा- कहा कि कई बार अग्निपरीक्षा दी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, कहा- कहा कि कई बार अग्निपरीक्षा दी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, कहा- कहा कि कई बार अग्निपरीक्षा दी
X

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलें आज समाप्त हो गई। आज दोपहर ने आ राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचन्द गहलोत को सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। भाजपा ने अब तक अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है।

सोमवार को येदियुरप्पा सरकार के दो साल पूरे हो गए। इस उपलक्ष्य में रखे गए एक समारोह में अपने इस्तीफे की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने भावुक स्वर में कहा की उन्होंने दुख के साथ नहीं बल्कि खुशी के साथ ऐसा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को 75 साल पूरे होने के बावजूद दो साल का और अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे कई बार अग्निपरीक्षा दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने राज्य में वापस रहना पसंद किया था। उन्होंने मांड्या जिले के बुकानाकेरे के एक गरीब व्यक्ति को मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाने के लिए भाजपा के प्रति कृतज्ञता जताई।

उपमुख्यमंत्रियों और विधायकों सहित पहुंचे राजभवन -

येदियुरप्पा दोपहर 12.40 पर उपमुख्यमंत्रियों और विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल गहलोत को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद राजभवन के बाहर येदियुरप्पा ने पत्रकारों से वार्ता करते कहा कि उनपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में भाजपा सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की बात काफी समय से चल रही थी। राज्य में कुछ बगावती स्वर भी फूटे थे। इसके बाद भाजपा हाईकमान ने उम्र सीमा को आधार बनाते हुए येदियुरप्पा को इस्तीफा देने के लिए कहा था। अब सबसे बड़ा सवाल है कि भाजपा राज्य में उनका किसे उत्तराधिकारी बनाती है।


Updated : 12 Oct 2021 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top