Home > Lead Story > कानपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 26 लोगों की मौत

कानपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 26 लोगों की मौत

कानपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी,  26 लोगों की मौत
X

कानपुर। आउटर क्षेत्र के साड़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दस से अधिक लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। सभी श्रद्धालु चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार कराके वापस घर लौट रहे थे। मृतकों में 13 बच्चे और 13 महिलाएं शामिल हैं।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। लोग ट्रॉली के नीचे आधे घंटे तक दबे रहे। अधिकतर लोगों की मौत पानी के ही अंदर हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि वो लोग आराम से बैठकर आ रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सभी लोग पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। इनके साथ के तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सभी लोग घाटमपुर के कोरथा गांव के रहने वाले हैं। घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। देर रात सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। सभी को सुबह कोरथा गांव लाया गया है। एक साथ अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

थानेदार समेत पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड-

एडीजी भानु भाष्कर ने साड़ थाना प्रभारी आनंद पांडेय समेत 4 पीआरवी के जवानों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सही समय पर न पहुंचने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। सूचना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए कानपुर पहुंच रहे हैं।

घायल रामशंकर ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली आराम से सड़क पर चल रही थी। सामने से एक वाहन और आ रहा था। लाइट लगने की वजह से ड्राइवर को गड्ढा नहीं दिखाई दिया। जब चालक ने गड्ढ़ा देखा तो उसने बचाने की कोशिश की। इसी में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और खंती में जाकर पलट गई।

हादसे की होगी जांच-

एडीसी कानपुर भानु भाष्कर ने बताया कि हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। हादसे की वजह क्या थी। यह जानने के लिए मजिस्ट्रीयल जांच का आदेश किया गया है। इस बीच कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। कानपुर हैलेट मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया कि 2 बच्चों की मौत डूबने से हुई है। इनके नाम 3 वर्ष की दिव्या और 12 साल की रंजना है। एडमिट बाकी 4 लोग की हालत खतरे से बाहर है।

मृतकों की सूची

शिवम पुत्र कल्लू (4)

जानकी पुत्री कल्लू (5)

मिथिलेश पत्नी सफीक (50)

केशकली पति देशराज (40)

पलक पुत्री राम आधार (4)

अंजली पुत्री रामसजीवन (13)

किरन पुत्री शिवनायक (15)

खुशी पुत्री पुन्तीलाल

मनीषा पुत्री रामदुलारे (17)

अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह (35)

रामजानकी पत्नी छिद्दू (60)

कलावती पत्नी रामदुलारे (50)

विनीता पत्नी कल्लू (36)

तारा देवी पत्नी केवट (50)

रवि पुत्र शिवराम (10)

छोटू पुत्र राम दुलारे (12)

गीता सिंह पति शंकर सिंह ( 50)

मायावती पत्नी राम बाबू (50)

उषा पत्नी बृजलाल सिंह ( 45)

शिवानी पुत्री राम खेलावन (12)

रानी पत्नी राम शंकर ( 50)

सुनीता पुत्री रंपत निषाद (15)

पार्वती पत्नी सियाराम (65)

बिंदिया पुत्री राजू (3)

प्रीति पुत्री राजाराम (18)

सोनिका पुत्री राजाराम (18)

Updated : 4 Nov 2022 8:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top