Home > Lead Story > सांची : सभा के दौरान उमा भारती के नेतृत्व में वर्तमान प्रत्याशी और पूर्व प्रतिद्वंदी आये एक मंच पर

सांची : सभा के दौरान उमा भारती के नेतृत्व में वर्तमान प्रत्याशी और पूर्व प्रतिद्वंदी आये एक मंच पर

भाजपा ने नहीं, कांग्रेस नेताओं के कृत्यों के कारण गिरी कमलनाथ सरकार : उमा भारती

सांची : सभा के दौरान उमा भारती के नेतृत्व में वर्तमान प्रत्याशी और पूर्व प्रतिद्वंदी आये एक मंच पर
X

रायसेन/वेब डेस्क। भाजपा की दिग्गिज नेत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने रायसेन जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को आयोजित एक चुनावी सभा में वर्तमान प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी और पूर्व प्रतिद्वंदी मुदित शेजवार को एक मंच पर ला दिया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पिछले चुनावों में कांग्रेस सत्ता में आई और कमलनाथ मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन वास्तव में सरकार 'मिस्टर बंटाढार' दिग्विजय सिंह चला रहे थे। यह तो अच्छा हुआ कि कांग्रेस के तत्कालीन मंत्रियों और विधायकों ने ही विरोध किया और कमलनाथ सरकार मात्र 15 माह में ही गिर गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तत्कालीन सरकार को नहीं गिराया था। वह सरकार कांग्रेस नेताओं के कृत्यों के कारण ही गिरी है।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ सांची विधानसभा क्षेत्र के सांचेत में भाजपा उम्मीदवार प्रभुराम चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उमा भारती ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाली कांग्रेस, राज्य में सत्ता में आ गयी थी, लेकिन वह वादे पूरे नहीं कर पायी। इसकी असली वजह है कि कांग्रेस की 15 माह की पूर्ववर्ती सरकार को पर्दे के पीछे से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चला रहे थे। इसीलिए कांग्रेस के नेता भी सरकार से नाराज थे और उन्होंने बगावत कर अपनी ही सरकार को गिरा दिया। उन्होंने कहा कि वे तो इस कार्य के लिए तत्कालीन सरकार के उन कांग्रेस विधायकों के प्रति आभार प्रकट करना चाहती हैं, जिन्होंने साहस दिखाया और जनविरोधी सरकार गिरा दी।

उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनके हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि मौजूदा हालातों में मतदाताओं को सोच समझकर ही अपना मत देना चाहिए और किसी तरह के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सांची विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के महाजनसम्पर्क अभियान की शुरुआत कन्या पूजन के साथ की। उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का अनुरोध किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश से कांग्रेस की जमीन पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इसी बौखलाहट के चलते वे हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिं चौहान के बारे में असभ्य शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। असल में कांग्रेस एक डूबता जहाज है और कमलनाथ जी को अपनी नैया डूबती नजर आ रही है। कांग्रेस ने छल, कपट और झूठ से अपनी सरकार बनाई।

उन्होंने आरोप लगाए कि पूर्ववर्ती सरकार में दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कमलनाथ पर भी हमला बोला और कहा कि वे उद्योगपति हैं और जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है। कमलनाथ जी ने जनता से किये हुए वचन नहीं निभाये और जब ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने उन पर वादे पूरे करने के लिए दवाव डाला तो उनको धमकी दी, उनका अपमान किया। लेकिन अब मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को पहचान चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह से खो चुका है, जनसेवा की जगह भ्रष्टाचार में ज्यादा व्यस्त रहता है, कमलनाथ जी ने भी वही किया और यही कारण है कि कांग्रेस के बहुत से नेता मध्यप्रदेश की जनता की सेवा के लिए भाजपा में सहर्ष शामिल हो रहे हैं। मैं सांची की जनता से आह्वान करता हूँ कि यह सिर्फ सांची का चुनाव नहीं है, यह मध्य प्रदेश को बचाने का चुनाव है। इन उपचुनावों में भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट देकर एक स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने में अपना योगदान दें।

Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top