Home > देश > उत्तर प्रदेश के पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवा दिया : गृहमंत्री शाह

उत्तर प्रदेश के पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवा दिया : गृहमंत्री शाह

अतरौली में आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवा दिया : गृहमंत्री शाह
X

लखनऊ। उप्र के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए उनका पार्थिव देह आह लखनऊ से अलीगढ़ लाया गया है। यहाँ उनके गृहग्राम अतरौली के नरौरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अतरौली पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और पुष्पांजलि दी। उन्होंने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कल्याण सिंह जी का इस दुनिया से चले जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने के साथ भाजपा ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है। देशभर और विशेषकर उत्तर प्रदेश के दबे-कुचलों और पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवाया है। वह रामजन्मभूमि आंदोलन के बड़े नेता रहे और रामजन्मभूमि आंदोलन के लिए सत्ता त्यागने में उन्होंने ज़रा नहीं सोचा। श्री रामजन्मभूमि के शिलान्यास के दिन उन्होंने बड़े हर्ष और संतोष से बताया कि मेरे जीवन का लक्ष्य आज पूरा हो गया

बेटे को दिया सात्वनां -

पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह को देख कल्याण सिंह के बेटे फफट कर रो पड़े। इस दौरान शाह ने उन्हें गले से लगाकर सांत्वना दी।

6 सड़कों को मिलेगा नाम

उत्तर प्रदेश प्रदेश के 6 जिलों लखनऊ, बुलंदशहर, एटा,अलीगढ़, अयोध्या और प्रयागराज में एक-एक सड़कों का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उक्त आशय की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क 'कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जानी जाएगी। इसके अतिरिक्त लखनऊ,बुलंदशहर,एटा,अलीगढ़ और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नामकरण कल्याण सिंह नाम पर होगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top