ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- अपनी लड़ाई को देश की लड़ाई बना दिया

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद से देश भर में आंदोलन कर रही है। अब इसे लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी लड़ाई को देश के संविधान की लड़ाई बना दिया है। वे संसद, लोकतंत्र के मंदिर को बाधित कर रहे हैं।
जिस कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े वर्ग को कलंकित और अपमानित करने का काम किया, सैनिकों की वीरता का प्रमाण मांगा, सैनिकों की पिटाई हुई जैसा वक्तव्य दिया… ऐसी कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं बची है।
— BJP (@BJP4India) April 5, 2023
- श्री @JM_Scindia
पूरा देखें: https://t.co/oAhrPwmpde pic.twitter.com/37wDmS4QLB
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में राहुल गांधी और कांग्रेसी पार्टी ने न्यायतंत्र पर दबाव और धमकी की विचारधारा के साथ कार्य किया है। उन्होंने जिस अपनी निजी कानूनी लड़ाई को एक लोकतंत्र की कानूनी लड़ाई प्रेषित करने की कोशिश की है, उससे एक बात तो स्थापित हो चुकी है कि कांग्रेस पार्टी इस देश में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग ‘फर्स्ट क्लास सिटीजन' हैं और हम-आप 'थर्ड क्लास सिटीजन' हैं। जिस कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े वर्ग को कलंकित और अपमानित करने का काम किया है, सैनिकों की पिटाई हुई जैसा वक्तव्य दिया है, ऐसी कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं बची है।यह पहली बार नहीं है कि किसी को संसद सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया है, लेकिन अयोग्यता पर अभी जो हंगामा किया जा रहा है, वह 'अद्वितीय' है। यह शर्मनाक है। राहुल गांधी देश की न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
