ITBP का लाहौल-स्पीति में साहसिक अभियान, 14800 फीट नीचे से शव निकाला, 48 घंटे चला मिशन

ITBP का लाहौल-स्पीति में साहसिक अभियान, 14800 फीट नीचे से शव निकाला, 48 घंटे चला मिशन
ITBP Lahaul Spiti Rescue Operation : अमेरिका के 31 वर्षीय पैराग्लाइडर लाहौल - स्पीति घूमने आया था।

ITBP Lahaul Spiti Rescue Operation : लाहौल-स्पीति में लापता हुए अमरीकी नागरिक का 48 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद निकाल लिया गया है। आईटीबीपी के जवानों ने लाहौल-स्पीति में 14800 फीट नीचे शव को बरामद किया था। यह एक कठिन ऑपरेशन था। कठिनाइयों के बावजूद आईटीबीपी के जवानों ने हार नहीं मानी और अमरीकी नागरिक के शव को खोज निकाला।

अमेरिका के 31 वर्षीय पैराग्लाइडर लाहौल - स्पीति घूमने आया था। 11 जून को उसने गेटे गाँव से पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान तेज हवा चली पैराग्लाइडर एक ऊंची पहाड़ी टकराया लापता हो गया। इसके बाद पिछले कई दिनों से उसकी खोज जारी थी। चट्टान से टकराने के बाद उसकी मौत हो गई थी लेकिन शव को ऊंचाई से निकालना एक बड़ा टास्क था। इसके लिए आईटीबीपी से मदद मांगी गई थी।

आईटीबीपी ने अभियान के बाद बयान जारी कर बताया कि, 'लाहौल और स्पीति में काजा के पास लापता हुए 31 वर्षीय अमेरिकी पैराग्लाइडर बोकस्टाहलर ट्रेवर के शव को ITBP पर्वतारोहियों ने 48 घंटे से अधिक समय तक चले सबसे चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान के बाद 14,800 फीट की ऊंचाई से नीचे लाया। SDRF और पुलिस ने सहायता की।'

'इस चढ़ाई में 1,900 फीट की चट्टानी सतह और चट्टानी सतह को पार करना शामिल था, जिसके बाद 400 फीट की चट्टान थी जिसके लिए उच्च तकनीकी कौशल की आवश्यकता थी। 12,500 फीट की सड़क से कुल चढ़ाई 2,300 फीट थी। पार्थिव शरीर को पुलिस स्टेशन काजा ले जाया गया।'

देखिए वीडियो :

Tags

Next Story