रॉबर्ट वाड्रा के कार्यालय पहुंची आयकर की टीम, बेनामी संपत्ति मामले में दर्ज कर रही बयान

X
By - स्वदेश डेस्क |4 Jan 2021 3:45 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। बेनामी संपत्ति से जुड़े एक मामले में आयकर विभाग कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम आज रॉबर्ट वाड्रा के कार्यालय पहुंची है। जहां उनके ब्यान दर्ज कर रही है।
वाड्रा को आयकर विभाग ने पहले भी ब्यान दर्ज करने के लिए समन जारी किया था। लेकिन उन्होंने कोविड का बहाना कर बयान नहीं दिया था। बता दें की आयकर और प्रवर्तन विभाग लंदन स्थित 12 मिलियन पाउंड की संपत्ति की खरीदी की जांच कर रही है। जोकि कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है। इससे पहले ईडी ने भारत के बाहर संपत्ति और संपत्तियों के संबंध में वाड्रा के बयान को भी दर्ज किया है। अपने दर्ज बयान में उन्होंने लंदन में विचाराधीन संपत्तियों के स्वामित्व से इनकार किया। उन्होंने भारत के बाहर की संपत्तियों से भी इनकार किया।
Next Story
