आईएसएसएफ विश्व कप : अभिषेक वर्मा ने जीता स्वर्ण

आईएसएसएफ विश्व कप : अभिषेक वर्मा ने जीता स्वर्ण
X

बीजिंग। भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने शनिवार को आईएसएसएफ विश्व कप के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। इस स्वर्ण के साथ ही अभिषेक ने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पांचवे निशानेबाज बन गए हैं। अभिषेक से पहले अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी और दिव्यांश सिंह पंवार भी ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

अभिषेक फाइनल में 242.7 अंक अर्जित कर शीर्ष पर रहे। इससे पहले उन्होंने क्वालिफिकेशन में 585 अंक हासिल किए थे। वे चौथे नंबर पर रहे थे। रूस के अर्टेम चेरनूसोव रजत पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने फाइनल में 240.4 का स्कोर किया। कोरिया के सेयुंगवू हान 220 अंक हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने कांस्य पदक जीता।

भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक 3 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते हैं। भारत पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। शुक्रवार को दिन में भारत पदक तालिका में शीर्ष पर था, लेकिन शाम को चीन 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया था, लेकिन भारत अब फिर से नंबर वन हो गया है।

Tags

Next Story