Home > Lead Story > 2024 से पहले भारत की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी : नितिन गडकरी

2024 से पहले भारत की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी : नितिन गडकरी

दिसम्बर तक कई शहर दिल्ली से 2 घंटों की दूरी पर होंगे

2024 से पहले भारत की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी :  नितिन गडकरी
X

नईदिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज मंगलवार को लोकसभा में सड़कों के विकास का रोडमेप बताया। #उन्होंने कहा की वर्ष 2024 तक भारत की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएगी। इस साल के अंत तक दिल्ली से कई शहरों की दूरी महज 2 घंटे रह जाएगी। वहीँ श्रीनगर से मुंबई तक का सफर 20 घंटे का हो जाएगा।

गडकरी ने संसद कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी का एक वाक्य मैं हर समय याद रखता हूं- अमेरिका की सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका अमीर देश है। अमेरिका इसलिए अमीर है, क्योंकि यहां की सड़कें बहुत अच्छी हैं। 2024 खत्म होने से पहले हिन्दुस्तान का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा, यह मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं।'

4 विश्व रिकार्ड -

उन्होंने आगे कहा की "विश्व स्तर की तकनीक को शामिल करके निर्माण की लागत को कम करने और निर्माण की गुणवत्ता में सुधार करने का हमारा प्रयास है। हमने ब्रह्मपुत्र पर बने मजौली पुल की निर्माण लागत को 6000 करोड़ से घटाकर 680 करोड़ कर दिया है। बड़े गर्व के साथ मैं इस प्रतिष्ठित सदन को बताना चाहता हूं कि हमने सड़क निर्माण में 4 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

हम सड़क परियोजनाओं के लिए पेड़ों को काटने के बजाय उनका प्रत्यारोपण करने जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हमने डीपीआर की पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया है। दुनिया की सर्वोत्तम प्रथाओं को शामिल करते हुए, हमने इसे प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) सिस्टम से बदल दिया है।

6 एयर बैग जरुरी -

हमने 8 यात्रियों को ले जाने वाले सभी वाहनों में कम से कम 6 एयरबैग अनिवार्य कर दिए हैं, चाहे वे किसी भी मॉडल, प्रकार और वाहन की कीमत पर हों। यह गरीब उपभोक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

दिल्ली से 2 घंटों की दूरी -

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'दिल्ली से मेरठ चालीस मिनट में आते हैं। मेरठ के लोगों ने बताया कि हम कनॉट प्लेस जाते हैं और आइसक्रीम खाते हैं और वापस आते हैं। यह बताइए साढ़े 4 घंटे अगर गाड़ी चलेगी, जो जितना पेट्रोल डीजल जलेगा, वह 40 मिनट में बजट हो जाएगा, वह हम टोल लेते हैं।'

दिल्ली से शहरों की दूरी -

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया की इस साल के अंत दिसम्बर तक दिल्ली से कई शहर सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर होंगे। जिसमें दिल्ली से जयपुर, हरिद्वार और देहरादून, 2 किलोमीटर की दूरी पर होंगे। वहीँ दिल्ली से अमृतसर 4 घंटे और दिल्ली से मुंबई 12 घंटे की दूरी पर होंगे।दक्षिण भारत में चेन्नै से बेंगलुरू की रोड भी 2 घंटे में हो जाएगी।उन्होंने कहा की ये हम दिसम्बर से पहले ही संभव कर देंगे।

Updated : 23 March 2022 7:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top