रूस के लिए युद्ध लड़ रहे भारतीयों की होगी वतन वापसी, मोदी - पुतिन की वार्ता में बड़ा फैसला

रूस के लिए युद्ध लड़ रहे भारतीयों की होगी वतन वापसी, मोदी - पुतिन की वार्ता में बड़ा फैसला

PM Modi Russia Visit 

PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

PM Modi Russia Visit : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर हैं। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी सेना के लिए काम कर रहे भारतीयों की वतन वापसी पर भी चर्चा की। अब जल्द ही रूस के लिए युद्ध लड़ रहे भारतीय, भारत लौट सकते हैं।

रूस के लिए कई भारतीय यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार करीब 50 से 60 ऐसे भारतीय हैं जो युद्ध लड़ रहे हैं और भारत लौटना चाहते हैं। भारत द्वारा पहले भी इन लोगों की वतन वापसी का मुद्दा उठाया गया था लेकिन रूस की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया गया था। ऐसे में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई वार्ता का यह अहम बिंदु था।

राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच चाय पर चर्चा हुई। रूस - युक्रेन युद्ध के बाद यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा है। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि, यह प्रधानमंत्री के तौर पर आपके द्वारा किए गए कामों का नतीजा है। मंगलवार को पीएम मोदी रूस - भारत की 22 वीं शिकार वार्ता में भी शामिल होंगे।

Tags

Next Story