Home > Lead Story > 41 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची पुरुष हॉकी टीम, ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया

41 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची पुरुष हॉकी टीम, ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया

41 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची पुरुष हॉकी टीम, ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया
X

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक का 10 वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। पीवी सिंधु ने जहाँ कांस्य जीतकर इतिहास रचा। उसके ही कुछ देर बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम 41 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची। भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराते हुए सेमीफाइनल में एंट्री पा ली।

आखिरी बार 1980 में सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। 1980 के मास्को ओलंपिक खेलों के बाद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाई थी, जहां वी भास्करन के नेतृत्व वाली टीम ने भारत के लिए आठवां स्वर्ण पदक जीता था।भारत को उस समय बड़ा झटका लगा जब कप्तान मनप्रीत सिंह को अंतिम मिनट में एक पीला कार्ड मिला। भारत के लिए 7वें मिनट में दिलप्रीत सिंह, 16वें मिनट में गुरजीत सिंह और 57वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल किया।

दिलप्रीत सिंह ने मैच के सातवें मिनट में गोल कर भारत को जल्दी बढ़त बना ली। गुरजंत सिंह ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही सही गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया। भारत ने बढ़त बनाए रखी और 2-0 के स्कोर के साथ खेल के दूसरे हाफ में पहुंच गया। 45वें मिनट में सैम ने ब्रिटेन के लिए एक गोल किया और स्कोर 2-1 कर दिया। लेकिन आखिरी क्षण में हार्दिक ने गोल किया और ब्रिटेन को 3-1 से हराकर टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश कराया। सेमीफाइनल में टीम का सामना बेल्जियम से होगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:39 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top