Home > Lead Story > बूचा घटना पर विदेश मंत्री ने कहा- "भारत शांति का पक्षधर, खून बहाकर समाधान नहीं निकल सकता"

बूचा घटना पर विदेश मंत्री ने कहा- "भारत शांति का पक्षधर, खून बहाकर समाधान नहीं निकल सकता"

बूचा घटना पर विदेश मंत्री ने कहा- भारत शांति का पक्षधर, खून बहाकर समाधान नहीं निकल सकता
X

नईदिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 42वां दिन है।रूस ने अब यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई और तेज कर दी है। जिसकी वजह से अब वहां के नागरिकों की भी जान जा रही है। इसी बीच भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भी इस सबंध में बयान दिया। उन्हों ने कहा भारत किसी भी प्रकार के सैन्य संघर्ष के खिलाफ है। यूक्रेन को लेकर भारत की स्थिति स्पष्ट है, हिंसा से किसी मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता। आज के समय में कूटनीति और बातचीत से ही हर मुद्दे का समाधान निकलेगा। भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है।

उन्होंने काज कहा हम संघर्ष(रूस-यूक्रेन विवाद) के खिलाफ हैं। हमारा मानना ​​है कि खून बहाकर और मासूमों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है। संवाद और कूटनीति किसी भी विवाद का सही समाधान है। कई सांसदों ने बूचा में घटना को उठाया। हम रिपोर्टों से बहुत व्यथित हैं। हम वहां हुई हत्याओं की कड़ी निंदा करते हैं। यह एक अत्यंत गंभीर मामला है, हम स्वतंत्र जांच के आह्वान का समर्थन करते हैं।

विदेश मंत्री ने ये बयान यूक्रेन पर हुए घटनाक्रम के बारे में लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रति प्रतिबद्धता और सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता के सम्मान के सिद्धांतों के अनुसार विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर देता है।

Updated : 9 April 2022 6:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top