IAS Divya Mittal : दौरे पर निकलीं देवरिया की नई DM दिव्या मित्तल ने क्यों लगाई PWD के अधिकारियों को फटकार

IAS Divya Mittal : दौरे पर निकलीं देवरिया की नई DM दिव्या मित्तल ने क्यों लगाई PWD के अधिकारियों को फटकार
X

IAS Divya Mittal

IAS Divya Mittal : DM दिव्या मित्तल का जन्म दिल्ली में हुआ था। वे मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वालीं हैं।

IAS Divya Mittal : उत्तरप्रदेश। देश भर में इन दिनों आईएएस अधिकारी काफी चर्चा में हैं लेकिन जिस वजह से वे चर्चा में वह कुछ ठीक नहीं है। इन सब के बीच देवरिया की डीएम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे PWD के अधिकारियों को फटकार लगाती नजर आ रहीं हैं। निरिक्षण के लिए निकली DM दिव्या मित्तल को जब PWD के अधिकारियों द्वारा की गई लापरवाही के बारे में पता चला तो उन्होंने इन अधिकारियों की क्लास ही लगा दी।

DM दिव्या मित्तल बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकली थी। इस दौरान वे खड़े होकर अधिकारियों और लोगों से बात करने लगीं। उन्हें जब अपर जिलाधिकारी (ADM) ने बैठकर बात करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि, "अरे यार धूप ही तो है...रुको, पिघल थोड़ी जाएंगे।" इस दौरान लापरवाही पर उन्होंने PWD विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई।

लंदन में नौकरी छोड़ बनी आईएएस अधिकारी :

दिव्या मित्तल का जन्म दिल्ली में हुआ था। वे मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वालीं हैं। आईआईटी दिल्ली से उन्होंने बीटेक किया है। इसके बाद उन्होंने कैट की परीक्षा पास कर आईआईएम से एमबीए भी किया। साल 2007 में वे लंदन की मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती थीं लेकिन उन्होंने वापस भारत लौटकर पति के साथ UPSC की तैयारी की। उनके पति गगनदीप ने साल 2011 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी जबकि, उन्होंने 2012 में UPSC क्रैक करके आईपीएस का पद पाया था। साल 2013 में दोबारा UPSC क्लीयर करके उन्हें आईएएस का पद मिला।

देखिए वीडियो :

Tags

Next Story