हेलो, मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोल रहा हूँ...
X
ग्वालियर/वेब डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोविड 19 की समीक्षा करने एवं जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक करने के लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुँचे। यहाँ उन्होंने कोरोना मरीजों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उनका हाल जाना। एक मरीज से बार करते हुए उन्होंने कहा की हेलो मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोल रहा हूँ। महिला मरीज ने बताया की वह करीब आठ दिनों से क्वारंटाइन है। मुख्यमंत्री ने पुछा की क्या आप क्वारंटाइन के नियमों का पालन कर रहीं है। साथ ही दवा समय पर मिल रहीं है, आदि की जानकारी ली।
स्मार्ट सिटी जयति सिंह ने स्मार्टसिटी द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए किये जा रहें प्रयासों की जानकारी दी।इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान के साथ स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा,सांसद विवेक शेजवलकर आदि उपस्थित रहें।
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you