Home > Lead Story > गुरनाम सिंह चढूनी ने किया पार्टी के गठन का ऐलान, पंजाब विधानसभा चुनाव में देंगे टक्कर

गुरनाम सिंह चढूनी ने किया पार्टी के गठन का ऐलान, पंजाब विधानसभा चुनाव में देंगे टक्कर

गुरनाम सिंह चढूनी ने किया पार्टी के गठन का ऐलान, पंजाब विधानसभा चुनाव  में देंगे टक्कर
X

चंडीगढ़। किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने आज राजनीति में आधिकारिक एंट्री का ऐलान कर दिया है। वे जल्द नई पार्टी का गठन करेंगे। उनकी पार्टी का नाम संयुक्त संघर्ष पार्टी होगा। उन्होंने चंडीगढ़ में एक प्रेसवार्ता में पार्टी के गठन की घोषणा की।

उन्होंने कहा देश में पार्टियों की कमी नहीं है परन्तु आज देश में बदलाव की ज़रूरत है। इन पार्टियों ने राजनीति को व्यापार बना लिया है। राजनीति में बदलाव लाने के लिए, राजनीति को शुद्ध करने के लिए हम अपनी नई धर्मनिरपेक्ष पार्टी 'संयुक्त संघर्ष पार्टी' लॉन्च कर रहे हैं। चढूनी ने आगे कहा की राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए हम अपनी नई पार्टी लांच कर रहे हैं।

Updated : 20 Dec 2021 8:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top