गुजरात एग्जिट पोल परिणाम आए सामने, जानिए भाजपा-आप-कांग्रेस में कौन मारेगा बाजी ?

X
By - स्वदेश डेस्क |5 Dec 2022 7:38 PM IST
Reading Time: .
अहमदाबाद। गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के साथ विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। गुजरात में पहले पहले चरण में 19 जिलों की 89 और दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हुआ है। इस तरह कुल 182 सीटों पर मतदान हुआ है। अब 8 दिसंबर को गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का इंतजार है। राज्य में किसी भी सरकार को बहुमत में आने के लिए 92 सीटों की जरूरत होगी। चुनाव बाद आए एग्जिट पोल में राज्य में एक बार फिर गभाजपा वापसी करती नजर आ रही है। वहीँ कांग्रेस का जिराफ अधिकांश पोल में गिरता नजर आ रहा है। आप भी कोई कमाल करती नहीं दिख रही। आइए जानते है किस पोल में किस दल को कितनी सीट मिल रही है।
इंडिया टूडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया
- भाजपा - 128-144,
- कांग्रेस - 30-42
- आप - 2-10
न्यूज 18 पोल -
- भाजपा - 132
- कांग्रेस -38
- आप- 7
- अन्य-5
टीवी -9 एग्जिट पोल -
- भाजपा - 125-130,
- कांग्रेस - 40-50
- आम आदमी पार्टी - 3-5
Next Story
