Home > Lead Story > गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, अगले CM की रेस में चार नाम

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, अगले CM की रेस में चार नाम

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, अगले CM की रेस में चार नाम
X

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दे दिया है। रुपाणी का इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है, जब अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। उनके मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। रुपाणी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।

उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा की राजनीति में दायित्व बदलते रहते है। मेरा मानना है कि ​अब गुजरात की विकास यात्रा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ नए नेतृत्व में आगे बढ़नी चाहिए। ये ध्यान रखकर मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद के दायित्व से त्यागपत्र दिया है। मुझे पार्टी के द्वारा अब जो भी​ ज़िम्मेदारी मिलेगी, मैं नई ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में अवश्य काम करता रहूंगा।

भारतीय जनता पार्टी ने कल रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। जिसमें नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। रूपाणी के इस्तीफे के बाद अगले मुख्यमंत्री के रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम शामिल हैं। इसमें मंडाविया का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top