Home > Lead Story > उप्र के सभी पंचायतों में "ग्राम किसान चौपाल" का आयोजन करेगा भाजपा किसान मोर्चा

उप्र के सभी पंचायतों में "ग्राम किसान चौपाल" का आयोजन करेगा भाजपा किसान मोर्चा

आगामी 15 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर के बीच होगा आयोजन

उप्र के सभी पंचायतों में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन करेगा भाजपा किसान मोर्चा
X

लखनऊ/वेब डेस्क। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तरप्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने गन्ना किसानों की आय की वृद्धि के लिए प्रतिकुन्तल गन्ना मूल्य को बढाया है। प्रस्ताव में कहा गया कि देश की आजादी के बाद किसानों के हितों में सर्वाधिक निर्णय केंद्र में काम कर रही मोदी की सरकार व उत्तर प्रदेश में काम कर रही योगी की सरकार लिया है। इसलिए दोनों सरकारों के मुखिया मोदी तथा योगी के प्रति किसानों की ओर से किसाना मोर्चा धन्यवाद ज्ञापित करता है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी अक्टूबर माह में 15 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर के बीच देश व प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों को पहुंचाने हेतु प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किसान मोर्चा करेगा। इस ग्राम किसान चौपाल में किसान मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव जायेंगे तथा केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के हितों में लिये गये निर्णयों की जानकारी प्रत्येक किसान को देंगे। ग्राम किसान चौपाल के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता देश में चल रहे किसान विरोधी व फर्जी किसान आन्दोलन का पर्दाफाश करेंगे। किसान मोर्चा किसानों को यह बतायेगा कि किसान विरोधी शक्तियों द्वारा वित्तपोषित तथाकथित किसान नेता देश के प्रधानमंत्री को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है तथा ये लोग किसान आन्दोलन के नाम पर देश के विकास के मार्ग को अवरूद्ध कर रहे है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि 26 सितम्बर 2021 को लखनऊ में संपन्न हुआ विशाल किसान सम्मेलन इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के किसानों का समर्थन केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों तथा मोदी व योगी के प्रति है। श्री सिंह ने प्रदेश के किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसान सम्मेलन में आकर अपनी विराट उपस्थिति को दर्ज कराकर किसानों ने तथाकथित किसान नेताओं के आन्दोलन को करारा जबाब देने का काम किया है जिसके लिए किसान बधाई के पात्र हैं।

ग्राम किसान चौपाल का सुव्यवस्थित आयोजन करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल हैं तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुरेश मौर्या एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी रामानन्द कटियार सदस्य होंगे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल व भाजपा प्रदेश मंत्री व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी संजय राय के साथ

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राम बाबू द्विवेदी, सत्येन्द्र तुगाना, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सहरावत, शिवशंकर सिंह, श्याम बिहारी, रणवीर राणा, संजय त्यागी, वी.के. गंगवार, बन्धु उपेन्द्र नाथ सिंह, चौधरी हीरा सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पद्म सिंह ढायकी, सत्यपाल सिंह राजपूत, राम निवास यादव, सिद्धार्थ अवस्थी, विनय प्रकाश गौड़, सुरेश मौर्या, बृजनन्दन सिंह, कप्तान सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय यादव, कार्यालय प्रभारी आचार्य कुशमुनि, सह कार्यालय प्रभारी रामानन्द कटियार, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सोध विभाग प्रमुख अभय सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव मिश्रा, सह सोशल मीडिया प्रभारी शुभम् त्रिपाठी व मिथिलेश पाल 'पंकज', भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित त्यागी व भाजपा किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुधीर सिंह सहित भाजपा किसान मोर्चा के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे।

Updated : 12 Oct 2021 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top