Home > Lead Story > गुलाम नबी का आरोप राहुल गांधी 'अवांछित व्यापारियों' से मिलते हैं, भाजपा ने पूछा- आखिर है कौन ?

गुलाम नबी का आरोप राहुल गांधी 'अवांछित व्यापारियों' से मिलते हैं, भाजपा ने पूछा- आखिर है कौन ?

गुलाम नबी का आरोप राहुल गांधी अवांछित व्यापारियों से मिलते हैं, भाजपा ने पूछा- आखिर है कौन ?
X

नईदिल्ली। पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर विदेशों में प्रतिबंधित व्यापारियों से मुलाकात का आरोप लगाया है। उन्होंने एक मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में ये दावा किया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गए है। भाजपा का कहना है कि अपने विदेश दौरे पर राहुल गांधी किन 'अवांछित व्यापारियों' से मिलते हैं और इन मुलाकातों का एजेंडा क्या होता है?कांग्रेस इसका जवाब दें।

भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गुलाम नबी आजाद ने एक बहुत ही गंभीर आरोप लगाया है कि - राहुल गांधी जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं तो कई 'अवांछित व्यापारियों' से मिलते हैं और उनके कई व्यापारिक घरानों से संबंध हैं।अब देश यह जानना चाहता है कि अपने विदेश दौरों पर राहुल गांधी किस से मिलते हैं?ये 'अवांछित व्यापारी' कौन हैं और इनके क्या हित जुड़े हुए हैं? आखिर राहुल गांधी का एजेंडा क्या है?

भाजपा ने पूछे सवाल -

उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी भारत विरोधी व्यापारियों के इशारे पर भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभियान पर काम कर रहे हैं? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि खराब करने की कोशिश कर रहे 'अवांछित व्यापारियों' के साथ मिलकर काम कर रहे हैं?क्या राहुल गांधी ने बोफोर्स केस के खिलाफ कुछ कहा? क्या उन्होंने क्वात्रोची को जिस प्रकार से भगाया गया... उस पर कुछ कहा? नेशनल हेराल्ड केस... जिसमें वो खुद बेल पर हैं उस पर उनका क्या कहना है?राहुल गांधी का आखिर एजेंडा है क्या? भाजपा अपेक्षा करती है कि ये कौन से व्यापारी हैं जिन से राहुल गांधी मिलते हैं और इनके बीच क्या 'विलिंग-डीलिंग' है।

राहुल पर पलटवार -

बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में एक ट्वीट कर कांग्रेस छोड़ने वाले पांच नेताओं पर टिप्पणी की थी। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रेड्डी, हिमंता बिस्वा सरमा, अनिल एंटनी और गुलाम नबी आजाद का भी नाम शामिल था। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कड़ी अप्पति जताई थी। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने की धमकी भी दी। अब गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।


Updated : 14 April 2023 8:39 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top