Home > Lead Story > भोपाल और इंदौर में होगा G-20 शिखर सम्मेलन, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

भोपाल और इंदौर में होगा G-20 शिखर सम्मेलन, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

भोपाल और इंदौर में होगा G-20 शिखर सम्मेलन, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
X

भोपाल। विश्व के सबसे ताकतवर और प्रगतिशील देशों के संगठन जी-20 का सम्मेलन अगले साल भारत में होने जा रहा है।1 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन की 190 से ज्यादा बैठकें आयोजित होंगी। इन बैठकों के लिए मप्र के भोपाल और इंदौर जिलों का चयन किया गया है। इसके लिए मप्र सरकार ने आज सत्कार समिति का गठन किया है।मुख्य सचिव इकबाल सिंह की अध्यक्षता में ये कमेटी गठित की गई है। इसके अलावा अन्य इंतजामों की देखरेख के लिए पर्यटन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जी-20 में यूरोपियन यूनियन समेत दुनिया के 20 देश शामिल है। इस समूह का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद, आर्थिक परेशानी, ग्लोबल वॉर्मिंग, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी समस्याओं का समाधान खोजना है। जी-20 देशों में दुनिया की दो-तिहाई जनसंख्या निवास करती है। साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में इस समूह की तीन-चौथाई से अधिक की भागीदारी है। आर्थिक गतिविधियों में 80% योगदान इस ग्रुप का है। इस समूह की स्थापना वर्ष 1999 में 1977 में आए वित्तीय संकट को ध्यान में रखते हुए की गई थी।

ये देश है शामिल -

जी20 समूह में भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, यूनाइटेड किंगडम, चीन, फ्रांस ब्राजील, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की शामिल है।

Updated : 18 July 2022 6:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top