Home > Lead Story > असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन
X

नई दिल्ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया है। गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शाम 5 बजकर 34 मिनट पर आखिरी सांस ली। वे तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे।

हम आपको बता दें कि उन्हें 25 अगस्त को उन्हें कोरोना संक्रमण का पता चलने पर अगले दिन गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। वे एक बार ठीक हो चुके थे, लेकिन पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस से जूझ रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ​हेमंत विस्व सरमा ने कहा कि गोगोई के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है, दिमाग को कुछ संकेत मिल रहे हैं, आंखें चल रही हैं और पेसमेकर लगाये जाने के बाद उनका दिल काम कर रहा है और इसके अलावा कोई अंग काम नहीं कर रहा है।

गोगोई का जन्म 1 अप्रैल 1936 को हुआ था। वे 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे। गोगोई ने कांग्रेस को लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत दिलाई। सबसे लंबे समय तक असम का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

Updated : 23 Nov 2020 1:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top